विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमला, कस्टम विभाग के 4 अधिकारियों की गोली मारकर हत्या

Published: Tue, 06 Oct 2026 02:50 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुए आतंकवादी हमले में चार सीमा शुल्क अधिकारियों की जान चली गई।

पाकिस्तान में कस्टम विभाग के 4 अधिकारियों की गोली मारकर हत्या(प्रतीकात्मक तस्वीर)

पाकिस्तान में कस्टम विभाग के 4 अधिकारियों की गोली मारकर हत्या(प्रतीकात्मक तस्वीर)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में मंगलवार को आतंकियों ने घात लगाकर हमला कर दिया, जिसमें कम से कम चार सीमा शुल्क यानी कस्टम अधिकारियों की मौत हो गई।

अधिकारियों के अनुसार, यह घटना दक्षिण वजीरिस्तान की सीमा से लगे डेरा इस्माइल खान जिले में हुई। कस्टम विभाग के ये अधिकारी वहां ड्यूटी पर तैनात थे, तभी आतंकियों ने उन पर अंधाधुंध गोलियां चला दीं।

गोलीबारी में चारों अधिकारियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद शवों को अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर भेज दिया गया।

एक ही जिले में तीन जगहों पर हमले

अधिकारियों ने बताया कि आतंकियों ने डेरा इस्माइल खान जिले में तीन अलग-अलग जगहों को निशाना बनाया। इन हमलों में कस्टम अधिकारियों के अलावा राजस्व बोर्ड और ट्रैफिक पुलिस के जवानों को भी निशाना बनाया हैं।

वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से भाग निकले। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंचा। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर सबूत जुटाए हैं और आतंकियों की तलाश में जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में फिर बनी टकराव की स्थिति, सड़कों पर उतरे इमरान खान के समर्थक

यह भी पढ़ें- जेल में बंद इमरान खान के लिए पाकिस्तान में फिर संग्राम, खैबर पख्तूनख्वा से इस्लामाबाद की तरफ बढ़े समर्थक