पाकिस्तान में हिंदू मंदिर में तोड़फोड़, पुलिस कस्टडी में मुख्य आरोपी
पाकिस्तान के सिंध प्रांत के नगरपारकर में माता जोग माया मंदिर में तोड़फोड़ के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार ...और पढ़ें
-1791310701903_m.webp)
सिंध के नगरपारकर में माता जोग माया मंदिर में तोड़फोड़ की गई।
HighLights
सिंध के नगरपारकर में माता जोग माया मंदिर में तोड़फोड़ की गई।
पुलिस ने तोड़फोड़ के मुख्य संदिग्ध को हिरासत में लिया है।
मंदिर के देखरेखकर्ता ने टूटी हुई मूर्तियों की सूचना दी।
डिजिटल डेस्क, कराची। पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत के नगरपारकर क्षेत्र के राठी गांव में एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, सोमवार रात माता जोग माया मंदिर के कुछ हिस्सों में तोड़फोड़ की गई थी।
मंदिर के देखरेखकर्ता ने मंगलवार सुबह उठने पर कुछ मूर्तियों को टूटा हुआ पाया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पाकिस्तान दरावर इत्तेहाद संगठन के अध्यक्ष शिवा काची ने बताया कि पुलिस ने घटना के मुख्य संदिग्ध के रूप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
हालांकि, आरोपित की पहचान और अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सके। काची ने बताया कि नगरपारकर में हिंदू समुदाय की बड़ी आबादी है और यहां गांवों में छोटे मंदिर होना आम बात है। सिंध के कुछ हिस्सों में पहले भी हिंदू मंदिरों में तोड़फोड़ की घटनाएं सामने आती रही हैं। अप्रैल में हैदराबाद में काली माता मंदिर में तोड़फोड़ के बाद हिंदू समुदाय के सदस्यों ने प्रदर्शन और सड़कें जाम की थीं।-
सोर्स- न्यूज एजेंसी PTI के इनपुट के अनुसार
यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में आतंकवादी हमला, कस्टम विभाग के 4 अधिकारियों की गोली मारकर हत्या
