विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान की Fatah 3 सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल: कितनी है रेंज, निशाने पर क्या-क्या? पूरी डिटेल

Published: Thu, 19 Nov 2026 06:15 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तान ने 'फतह-3' सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है, जो लंबी दूरी के लक्ष्यों को सटीक निशाना बनाने में सक्षम है।

पाकिस्तान की फतह-3 सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (फोटो-रॉयटर्स)

पाकिस्तान की फतह-3 सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. पाकिस्तान ने 'फतह-3' सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया।

  2. यह लंबी दूरी के लक्ष्यों को बहुत सटीक तरीके से निशाना बनाती है।

  3. मिसाइल से देश की पारंपरिक रक्षा और प्रतिरोध क्षमता मजबूत होगी।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने बुधवार को 'फतह-3 (Fatah-3)' सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल लंबी दूरी के लक्ष्यों को बहुत सटीक तरीके से निशाना बनाने में सक्षम है।

पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा, 'फतह-3 से पाकिस्तानी सेना की रॉकेट फोर्स कमांड की ऑपरेशनल फ्लेक्सिबिलिटी (परिचालन लचीलापन) और मारक क्षमता काफी बढ़ जाएगी। इससे देश की पारंपरिक रक्षा और प्रतिरोध क्षमता और भी मजबूत होगी।'

कितनी है इस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल की रेंज?

पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, यह हथियार प्रणाली एडवांस्ड नेविगेशन और प्रोपल्शन सिस्टम से लैस है। यह सुपरसोनिक गति से लंबी दूरी के लक्ष्यों को बेहद सटीक और घातक तरीके से निशाना बना सकती है।

मई 2026 में सामने आई इस मिसाइल के डिजाइन कॉन्सेप्ट को ओपन-सोर्स विश्लेषक चीन के HD-1 मिसाइल से जोड़ते हैं। इसकी रेंज 290–450 किमी के बीच होने का अनुमान है। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से अभी इसकी रेंज की पुष्टि नहीं की गई है।

इस परीक्षण के दौरान पाकिस्तानी सेना के 'रॉकेट फोर्स कमांड' के कमांडर, पाकिस्तानी सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारी और कई वैज्ञानिक व इंजीनियर मौजूद थे।

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ, सेना प्रमुख और चीफ ऑफ डिफेंस फोर्सेज आसिम मुनीर तथा अन्य सैन्य प्रमुखों ने 'फतह-3' के सफल परीक्षण की सराहना की।

पाकिस्तान ने अक्टूबर में दो मिसाइलों का सफल परीक्षण किया था।

  • 13 अक्टूबर को 'फतह-2' (Fatah-2) एक्सटेंडेड-रेंज हाइपरसोनिक बैलिस्टिक मिसाइल
  • 6 अक्टूबर को स्वदेशी रूप से विकसित 'फतह-4' (Fatah-IV) ग्राउंड-लॉन्च क्रूज मिसाइल
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'आखिर कितनी बदले की भावना रखेंगे', इमरान खान को जेल में रखने पर बिलावल भुट्टो ने शहबाज सरकार को घेरा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।