विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फीता ही नहीं, नाक भी कटी... नकली पिज्जा हट का उद्घाटन कर PAK रक्षा मंत्री ने कराई फजीहत

Published: Wed, 21 Jan 2026 01:29 PM (IST)

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट में एक 'पिज्जा हट' का उद्घाटन किया, जो बाद में फर्जी निकला। ...और पढ़ें

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट के कैंटोनमेंट इलाके में एक आउटलेट का रिबन काटा। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट के कैंटोनमेंट इलाके में एक आउटलेट का रिबन काटा। (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पाकिस्तान में ख्वाजा आसिफ ने फर्जी 'पिज्जा हट' का उद्घाटन कर दिया और असली कंपनी ने तुरंत इसका खंडन कर दिया। यह घटना इतनी हैरान करने वाली है कि सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ आ गई है।

पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने सियालकोट के कैंटोनमेंट इलाके में एक आउटलेट का रिबन काटा जिसे 'पिज्जा हट' बताया गया। लेकिन कुछ घंटों बाद असली पिज्जा हट पाकिस्तान ने बयान जारी कर कहा कि यह आउटलेट पूरी तरह अनधिकृत और फर्जी है।

यह घटना सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। लोग मंत्री की इस चूक पर जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि इतने बड़े आयोजन में इतनी बड़ी गलती कैसे हो गई?

उद्घाटन समारोह में क्या हुआ?

सियालकोट कैंटोनमेंट में यह कार्यक्रम बड़े धूमधाम से हुआ। पाकिस्तानी रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने रिबन काटा और फोटो-वीडियो में खुशी-खुशी पोज दिए। जगह पर पिज्जा हट का जाना-माना लाल छत वाला लोगो और ब्रांडिंग दिख रही थी। आयोजकों ने इसे नए पिज्जा हट आउटलेट के रूप में पेश किया। लेकिन जल्द ही सच्चाई सामने आ गई।

ऑनलाइन यूजर्स ने तुरंत नोटिस किया कि यह आउटलेट पिज्जा हट पाकिस्तान की आधिकारिक लिस्ट में नहीं है। फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद असली कंपनी को सफाई देनी पड़ी।

WhatsApp Image 2026-01-21 at 13.21.01

पिज्जा हट पाकिस्तान का आधिकारिक बयान

पिज्जा हट पाकिस्तान ने जल्द ही एक आधिकारिक बयान जारी किया। इसमें साफ कहा गया कि सियालकोट कैंटोनमेंट में खुला यह आउटलेट अनधिकृत है और कंपनी से इसका कोई लेना-देना नहीं है। बयान में लिखा है, "पिज्जा हट पाकिस्तान अपने ग्राहकों को सूचित करता है कि सियालकोट कैंटोनमेंट में हाल ही में एक अनधिकृत आउटलेट खुला है, जो फर्जी तरीके से पिज्जा हट का नाम और ब्रांडिंग इस्तेमाल कर रहा है।"

कंपनी ने आगे कहा कि यह आउटलेट यम! ब्रांड्स या पिज्जा हट पाकिस्तान से जुड़ा नहीं है। यह पिज्जा हट की अंतरराष्ट्रीय रेसिपी, क्वालिटी प्रोटोकॉल, फूड सेफ्टी या ऑपरेशनल स्टैंडर्ड्स का पालन नहीं करता। कंपनी ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत दर्ज कराई है ताकि ट्रेडमार्क के दुरुपयोग को रोका जाए और तुरंत कार्रवाई हो।

यह भी पढ़ें: महंगाई, टैरिफ और हमला; 1 साल पूरा होने पर व्हाइट हाउस में ट्रंप ने क्या-क्या कहा?