महंगाई, टैरिफ और हमला; 1 साल पूरा होने पर व्हाइट हाउस में ट्रंप ने क्या-क्या कहा?
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस में अपने कार्यकाल का एक साल पूरा होने पर प्रेस ब्रीफिंग की। उन्होंने ...और पढ़ें
-1768976278599_m.webp)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप। फोटो - रायटर्स

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के कार्यकाल के एक साल पूरे होने की खुशी में व्हाइट हाउस में प्रेस ब्रीफिंग का आयोजन किया गया था, जिसके चीफ गेस्ट डोनल्ड ट्रंप ही थे।
मीडिया से रूबरू होते हुए ट्रंप ने पिछले 365 दिनों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया। इस दौरान ट्रंप ने अपनी 1 साल की उपलब्धियां गिनाई हैं।
1 साल पूरा होने पर बोले ट्रंप
कैमरे के सामने दस्तावेजों की मोटी फाइल दिखाते हुए ट्रंप ने कहा, "ये हमारी उपलब्धि है। जैसा कि आपको पता है ये जीत की पहली सालगिरह है। ये समय शानदार रहा है। इस एक साल में हमने पिछली सरकारों की तुलना में सबसे ज्यादा काम किया है।"
ट्रंप ने कहा, "बाइडेन की सरकार में महंगाई आसमान छूने लगी थी, लेकिन हमने इस सामान्य किया है। हमने शानदार ग्रोथ हासिल की, जिसकी वजह से अमेरिका तेजी से चमक रहा है।"
-1768976568448.jpg)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप। फोटो - रॉयटर्स
टैरिफ पर क्या कहा?
टैरिफ पर बात करते हुए ट्रंप कहते हैं, "मुझे नहीं पता सुप्रीम कोर्ट क्या फैसला करेगा? टैरिफ के रूप में हमने अरबों डॉलर लिए हैं, अगर हमें ये वापस देना पड़ा, तो मुझे नहीं पता ये कैसे होगा? हम फैसले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"
वेनेजुएला और ईरान पर भी बोले
वेनेजुएला पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा, "अब मुझे वेनेजुएला पसंद आ रहा है। वो हमारे साथ अच्छे से काम कर रहे हैं। कुछ दिन पहले एक शानदार महिला (मारिया कोरिना मचाडो) ने भी बेहतरीन काम किया है। शायद हम उन्हें भी जल्द शामिल कर सकें। तेल कंपनियां वहां भारी निवेश करने को तैयार हैं। उनके पास सऊदी अरब से भी ज्यादा तेल है।"
-1768976588142.jpg)
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप। फोटो - रॉयटर्स
ट्रंप के अनुसार, "वेनेजुएला और ईरान पर हमला करके हमारा देश गर्व महसूस कर रहा है। उनकी परमाणु क्षमताएं नष्ट हो गई हैं। अल-बगदादी ISIS को दोबारा मजबूत करने की कोशिश कर रहा था, हमने उसे भी खत्म कर दिया है। ये एक महान काम था।"
