विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan: इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन, कम से कम 19 PTI समर्थक गिरफ्तार

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 06 Aug 2023 08:41 AM (IST)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद से देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे है। कम से ...और पढ़ें

Pakistan: इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन, कम से कम 19 PTI समर्थक गिरफ्तार
Pakistan: इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन, कम से कम 19 PTI समर्थक गिरफ्तार

HighLights

  1. पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
  2. 19 पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थक गिरफ्तार
  3. इमरान खान का एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर वायरल

कराची, एजेंसी। Imran khan Toshkhana Case: पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए जा रहे है। इसमें कम से कम 19 पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) समर्थकों को कराची में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। एआरवाई न्यूज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने इमरान खान की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे कराची भर से 19 पीटीआई कार्यकर्ताओं और समर्थकों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने कहा कि पार्टी के पांच समर्थकों को कराची प्रेस क्लब के बाहर से गिरफ्तार किया गया है। वहीं, 11 को जिला मालिर से, पांच को शराफी गोथ से, छह को कायदाबाद से और तीन को उत्तरी नाजिमाबाद ब्लॉक-के से गिरफ्तार किया गया।

पाकिस्तान में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन

5 अग्स्त को पीटीआई ने पार्टी के अध्यक्ष इमरान खान की गिरफ्तारी के बाद कानून और संविधान के दायरे में पाकिस्तान में शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया था।

स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की एक जिला और सत्र अदालत ने शनिवार को तोशखाना मामले में अवैध रूप से सरकारी उपहार बेचने के लिए इमरान खान को तीन साल की जेल की सजा सुनाई और पांच साल की अवधि के लिए राजनीति से अयोग्य घोषित कर दिया।

जमान पार्क आवास के बाहर विरोध

पीटीआई ने कहा कि उसने अपने संगठन और राजनीतिक कार्ययोजना के लिए इमरान खान के निर्देशों के अनुसार कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही कहा कि पूरे देश ने सत्र अदालत के फैसले को खारिज कर दिया है। वकीलों सहित पीटीआई समर्थकों ने लाहौर में उनके जमान पार्क आवास के बाहर इमरान खान की गिरफ्तारी का विरोध किया। 

इमरान खान ने पहले ही कर दी थी भविष्यवाणी

अपनी गिरफ्तारी और तीन साल की जेल की सजा और पांच साल के लिए राजनीति से अयोग्य घोषित किए जाने के बाद, इमरान खान का एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें उन्होंने कहा कि उनकी गिरफ्तारी अपेक्षित थी। अपनी गिरफ्तारी से पहले रिकॉर्ड किए गए वीडियो में इमरान खान ने कहा कि जब उनका वीडियो संदेश सभी (पीटीआई कार्यकर्ताओं और समर्थकों) तक पहुंच जाएगा, तो उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।