विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Pakistan Politics: इमरान खान की गिरफ्तारी के बीच पाकिस्तान में टला आम चुनाव, कानून मंत्री ने बताई ये वजह

By AgencyEdited By: Mohd Faisal
Published: Sat, 05 Aug 2023 06:59 PM (IST)

पाकिस्तान में इस साल होने वाला आम चुनाव टल गया है। कानून मंत्री ने बताया कि पाकिस्तान में नई जनगणना ...और पढ़ें

Pakistan Politics: इमरान खान की गिरफ्तारी के बीच पाकिस्तान में टला आम चुनाव (फाइल फोटो)
Pakistan Politics: इमरान खान की गिरफ्तारी के बीच पाकिस्तान में टला आम चुनाव (फाइल फोटो)

HighLights

  1. पाकिस्तान में होने वाला आम चुनाव टला।
  2. पाकिस्तान में नई जनगणना के तहत चुनाव होंगे।
  3. कानून मंत्री आजम नजीर तरार ने दी जानकारी

इस्लामाबाद, एजेंसी। पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Pakistan Former PM Imran Khan) को तोशाखाना मामले में सजा सुनाए जाने के तुरंत बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। इमरान की गिरफ्तारी पाकिस्तान के लाहौर में स्थित उनके अवास जमान पार्क से हुई है। हालांकि, इमरान खान की गिरफ्तारी के बीच पाकिस्तान में आम चुनाव टल गया है।

पाकिस्तान में टला चुनाव

कानून मंत्री ने बताया कि पाकिस्तान में नई जनगणना के तहत चुनाव होंगे। उन्होंने बताया कि पाकिस्तान में इस साल होने वाले चुनाव अब एक नए कार्यक्रम के तहत आयोजित किए जाएंगे, जिसकी घोषणा जल्द ही की जाएगी।

कानून मंत्री आजम नजीर तरार ने पाकिस्तान के एक न्यूज चैनल को बताया कि देश में होने वाले आम चुनाव में अभी समय लग सकता है। उन्होंने कहा कि जनगणना और नई प्रक्रिया पूरी करने में चार महीने लगेंगे।

पीएम शहबाज की अध्यक्षता में हुई बैठक

बता दें कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने जनगणना 2023 को लेकर बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में पाकिस्तान के सभी मुख्यमंत्रियों और कैबिनेट के सदस्यों ने शिरकत की। पाकिस्तान के पीएम ऑफिस के एक बयान के मुताबिक, नई जनगणना के अनुसार पाकिस्तान की जनसंख्या बढ़कर 24 करोड़, 14 लाख, 90 हजार (241.49 मिलियन) हो गई है।

पाकिस्तान पीपल्स पार्टी दर्ज करा चुकी है अपनी आपत्ति

डॉन के अनुसार, पाकिस्तान पीपल्स पार्टी पहले ही नई जनगणना पर अपनी आपत्तियों से केंद्र को अवगत करा चुकी है, लेकिन एमक्यूएम-पी इसके विपरीत तैयारी कर रहा है। इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने एक बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान में आगामी चुनाव 2023 की डिजिटल जनगणना के आधार पर होंगे।