विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'बंदूक की नोक पर हुई पूर्व पाक पीएम Imran Khan की गिरफ्तारी', पार्टी ने लगाया अपहरण का आरोप

By AgencyEdited By: Anurag Gupta
Published: Sat, 05 Aug 2023 05:51 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 05 Aug 2023 05:54 PM (GMT+05:30)

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी ने शनिवार को लाहौर हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की गिरफ्तारी ...और पढ़ें

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हुई गिरफ्तारी (फाइल फोटो)
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की हुई गिरफ्तारी (फाइल फोटो)

HighLights

  1. तोशाखाना मामले में इमरान खान दोषी करार, हुई तीन साल की कैद
  2. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ प्रमुख इमरान खान की हुई गिरफ्तारी

लाहौर, पीटीआई। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) पार्टी ने शनिवार को लाहौर हाई कोर्ट में एक याचिका दायर कर पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) की गिरफ्तारी को अपहरण बताया।

पीटीआई के अतिरिक्त महासचिव याचिकाकर्ता उमैर नियाजी ने कोर्ट से आग्रह किया कि वह बिना किसी देरी के उनकी याचिका पर सुनवाई करें। साथ ही पंजाब पुलिस और सरकार को उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री को उसके समक्ष पेश करने का निर्देश दें।

याचिकाकर्ता ने क्या कुछ कहा?

याचिकाकर्ता ने कहा,

सरकार ने इमरान खान को अवैध ढंग से हिरासत में रखा है। इमरान खान आज दोपहर 12 बजकर 45 मिनट पर अपने जमान पार्क स्थित आवास पर एक बैठक में हिस्सा ले रहे थे, तभी लगभग 200 पुलिसकर्मी घर में घुस आए और बंदूक की नोक पर उनका अपहरण कर लिया। वे उन्हें अवैध ढंग से हिरासत में रख रहे हैं।

याचिकाकर्ता ने आगे आज (शनिवार) ही याचिका पर सुनवाई करने और अधिकारियों को उन्हें (Imran Khan) कोर्ट के समक्ष पेश करने का निर्देश देने का अनुरोध किया।

दोषी करार

पीटीआई प्रमुख को ट्रायल कोर्ट ने अवैध रूप से सरकारी उपहार बेचने के मामले में दोषी ठहराया और तीन साल की सजा सुनाई। इमरान खान के खिलाफ फैसला आते ही पाकिस्तान पुलिस ने तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए उन्हें लाहौर से गिरफ्तार कर लिया।