विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'हम यहां नेक नीयत से आए थे, लेकिन...', जेडी वेंस ने बताया क्यों फेल हुई शांति वार्ता

Published: Sun, 12 Apr 2026 09:06 AM (IST)

जेडी वेंस ने इस्लामाबाद में ईरान के साथ 21 घंटे की शांति वार्ता विफल होने पर निराशा व्यक्त की। उन्होंने ...और पढ़ें

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता 21 घंटे बाद विफल रही। (रॉयटर्स)

ईरान-अमेरिका शांति वार्ता 21 घंटे बाद विफल रही। (रॉयटर्स)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस्लामाबाद में ईरान के साथ 21 घंटे चली शांति वार्ता के फेल होने पर अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने निराशा जताई है। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ 21 घंटे की बातचीत के दौरान कोई खास प्रगति नहीं हुई, जबकि मडिल ईस्ट में सीजफायर की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

वेंस ने कहा कि हमें राष्ट्रपति ट्रंप ने नेक नीयत से यहां भेजा था, हम नेक नीयत से यहां आए थे, उन्होंने हमारी शर्ते मानने से इनकार कर दिया।

ईरान ने हमारी शर्तें मानने से किया इनकार- वेंस

बेंस ने अपने बयान में कहा, 'बुरी खबर यह है कि किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं, और मुझे लगता है कि यह ईरान के लिए ज्यादा बुरी खबर है, न कि अमेरिका के लिए। इसलिए हम बिना किसी समझौते पर पहुंचे अमेरिका वापस जा रहे हैं।'

उन्होंने कहा कि हमने बहुत साफ कर दिया है कि रेड लाइन्स क्या हैं, किन चीजों पर हम उनके साथ समझौता करने को तैयार हैं और किन चीजों पर नहीं। हमने इसे जितना हो सके उतना साफ कर दिया है, लेकिन उन्होंने हमारी शर्तें मानने से इनकार कर दिया है।'

जेडी वेंस रॉयटर्स

ईरान ने किन चीजों को अस्वीकार कर दिया?

जब वेंस से पूछा गया कि ईरान ने किन चीजों को अस्वीकार कर दिया तो वेंस ने कहा, 'ठीक है, मैं सभी विवरणों में नहीं जाऊंगा क्योंकि मैं 21 घंटे तक निजी तौर पर बातचीत करने के बाद अब सार्वजनिक रूप से बातचीत नहीं करना चाहता।

लेकिन सीधी सी बात यह है कि हमें एक पक्की प्रतिबद्धता चाहिए कि वे परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं करेंगे और वे ऐसे उपकरण हासिल करने की कोशिश नहीं करेंगे जिनसे वे तेजी से परमाणु हथियार बना सकें। यही अमेरिकी राष्ट्रपति का मुख्य लक्ष्य है।'

ईरान परमाणु हथियार न बनाने का कोई वादा करता नजर नहीं आता- वेंस

वेंस ने कहा कि हमने एक पक्का वादा चाहा था कि ईरान आने वाले सालों में परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं करेगा या उन्हें विकसित करने की कोशिश नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि उनका परमाणु कार्यक्रम और उनके पास पहले से मौजूद संवर्धन सुविधाएं नष्ट कर दी गई हैं। लेकिन हमें और परमाणु हथियार न बनाने का कोई वादा नजर नहीं आता।

पाकिस्तान से रवाना हुए वेंस

अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस 21 घंटे चली शांति वार्ता के विफल होने के बाद वापस अमेरिका के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने शांति वार्ता विफल होने पर निशारा जताई।

यह भी पढ़ें- 'बुरी खबर', जेडी वेंस बोले- ईरान ने अमेरिका की शर्तें न मानने का फैसला किया