'बुरी खबर', जेडी वेंस बोले- ईरान ने अमेरिका की शर्तें न मानने का फैसला किया
इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच 21 घंटे की बातचीत में कोई खास प्रगति नहीं हुई, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ...और पढ़ें

इस्लामाबाद में शांति वार्ता फेल। (रॉयटर्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस्लामाबाद में अमेरिका और ईरान के बीच जारी बातचीत के बीच उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने रविवार को कहा कि ईरान के साथ 21 घंटे की बातचीत के दौरान कोई खास प्रगति नहीं हुई, जबकि मडिल ईस्ट में सीजफायर की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
जेडी वेंस ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, 'उन्होंने हमारी शर्ते न मामने का फैसला किया है। राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा था कि हमें नेक नीयत से आना चाहिए औरक कोई समझौता करने की कोशिश करनी चाहिए। बदकिस्मती से कोई प्रगति नहीं हुई।'
ईरान ने हमारी शर्तें मानने से किया इनकार- वेंस
बेंस ने अपने बयान में कहा, 'बुरी खबर यह है कि किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाए हैं, और मुझे लगता है कि यह ईरान के लिए ज्यादा बुरी खबर है, न कि अमेरिका के लिए। इसलिए हम बिना किसी समझौते पर पहुंचे अमेरिका वापस जा रहे हैं।'
उन्होंने कहा, 'हमने बहुत साफ कर दिया है कि रेड लाइन्स क्या हैं, किन चीजों पर हम उनके साथ समझौता करने को तैयार हैं और किन चीजों पर नहीं। हमने इसे जितना हो सके उतना साफ कर दिया है, लेकिन उन्होंने हमारी शर्तें मानने से इनकार कर दिया है।'
-1775961710980.jpg)
ईरान ने किन चीजों को अस्वीकार कर दिया?
जब वेंस से पूछा गया कि ईरान ने किन चीजों को अस्वीकार कर दिया तो वेंस ने कहा, 'ठीक है, मैं सभी विवरणों में नहीं जाऊंगा क्योंकि मैं 21 घंटे तक निजी तौर पर बातचीत करने के बाद अब सार्वजनिक रूप से बातचीत नहीं करना चाहता। लेकिन सीधी सी बात यह है कि हमें एक पक्की प्रतिबद्धता चाहिए कि वे परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं करेंगे और वे ऐसे उपकरण हासिल करने की कोशिश नहीं करेंगे जिनसे वे तेजी से परमाणु हथियार बना सकें। यही अमेरिकी राष्ट्रपति का मुख्य लक्ष्य है।'
वेंस ने कहा कि हमने एक पक्का वादा चाहा था कि ईरान आने वाले सालों में परमाणु हथियार बनाने की कोशिश नहीं करेगा या उन्हें विकसित करने की कोशिश नहीं करेगा। उन्होंने कहा कि उनका परमाणु कार्यक्रम और उनके पास पहले से मौजूद संवर्धन सुविधाएं नष्ट कर दी गई हैं। लेकिन हमें और परमाणु हथियार न बनाने का कोई वादा नजर नहीं आता।
ईरान समझौता करे न करे, मुझे फर्क नहीं पड़ता- ट्रंप
वेंस का यह बयान ट्रंप के के उस बयान के कुछ घंटों बाद आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि बातचीत का नतीजा चाहे जो भी हो, अमेरिका जीत गया है। उन्होंने कहा कि हमने उस देश को पूरी तरह हरा दिया है। हो सकता है कि वे कोई समझौता करें, हो सकता है न करें। अमेरिका के नजरिए से, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। अमेरिका ने तेहरान को फौजी तौर पर हरा दिया है।
