विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या इमरान खान और आसिम मुनीर में हो गई डील? बहनों की जेल से रिहाई के बाद पाकिस्तान में सियासी हलचल तेज

Published: Fri, 13 Nov 2026 09:01 PM (IST)

इमरान खान को अस्पताल ले जाने और उनकी दो बहनों की जेल से रिहाई के बाद पाकिस्तान में आसिम मुनीर ...और पढ़ें

पाकिस्तान में इमरान-मुनीर समझौते की सुगबुगाहट (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

पाकिस्तान में इमरान-मुनीर समझौते की सुगबुगाहट (फाइल फोटो- रॉयटर्स)

HighLights

  1. इमरान खान की दो बहनों को जेल से रिहा किया गया।

  2. आसिम मुनीर संग 'बैकडोर डील' की अटकलें तेज हुईं।

  3. सरकार ने किसी भी गुप्त राजनीतिक समझौते से साफ इनकार किया।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान की राजनीति में एक बार फिर जेल में बंद इमरान खान और आसिम मुनीर के बीच 'बैकडोर डील' की चर्चाएं तेज हो गई हैं। दरअसल, इमरान खान को आंखों के इलाज के लिए अस्पताल ले जाने और इसके ठीक एक दिन बाद उनकी दो बहनों की जेल से रिहाई ने इन अटकलों को हवा दे दी है।

राजनीतिक गलियारों में सवाल उठ रहा है कि क्या फील्ड मार्शल आसिम मुनीर और इमरान खान के बीच लंबे समय से चल रहा टकराव अब किसी समझौते की ओर बढ़ रहा है, हालांकि पाक सरकार ने ऐसी किसी भी डील से साफ इनकार किया है।

हालांकि, गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने किसी भी गुप्त डील को खारिज करते हुए इसे महज अदालती राहत बताया है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, जेल में बंद पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की दो बहनें- उजमा खान और नूरीन नियाजी गुरुवार को लाहौर की कोट लखपत जेल से रिहा हो गईं। पंजाब सरकार ने उनकी हिरासत की अवधि बढ़ाने वाले आदेशों को वापस ले लिया था।

पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के विरोध मार्च से पहले हिरासत में लिए जाने के बाद, ये दोनों 53 दिनों तक जेल में रहीं। उनकी एक और बहन अलीमा खान अभी भी जेल में है।

क्या PTI सुलह करने के लिए तैयार है?

उल्लेखनीय है कि इमरान खान और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर के बीच सुलह की चर्चा नई नहीं है। समाचारा एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, अगस्त में इमरान के करीबी और PTI प्रवक्ता ज़ुल्फिकार बुखारी ने इमरान खान को उदार बताते हुए कहा, 'अगर मान लीजिए कि कल इमरान खान को रिहा कर दिया जाता है, तो वे ऐसा कुछ नहीं करेंगे जिससे देश को कोई नुकसान पहुंचे।'

उन्होंने उम्मीद जताई थी कि देशहित में आसिर मुनीर भी सुलह का हाथ बढ़ा सकते हैं। 2022 में सत्ता से हटने के बाद पार्टी के रुख में यह बड़ा बदलाव था। हालांकि, बुखारी ने यह भी स्पष्ट किया कि PTI और सेना के बीच अभी कोई बातचीत नहीं हो रही है। उन्होंने यह भी माना कि यह साफ नहीं है कि जेल के बाहर पार्टी नेताओं द्वारा जताई जा रही सुलह की इच्छा, खुद इमरान खान की भी है या नहीं।

मुनीर से बातचीत की कोई पुष्टि नहीं

विपक्ष के नेता महमूद खान अचकजई के एक दावे ने इस चर्चा को और हवा दे दी है। उनका मानना है कि इमरान खान पर भी पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ और बेनजीर भुट्टो जैसा समझौता स्वीकार करने का दबाव हो सकता है।

तख्तापलट के बाद नवाज 2000 में देश छोड़कर चले गए थे, जबकि 1996 में सरकार गिरने के बाद बेनजीर ने विदेश में निर्वासन बिताया था। हालांकि, इमरान के देश छोड़ने या मुनीर से बातचीत की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

क्यों आसान नहीं है समझौते की राह?

बताते चललें कि नियुक्तियों और विदेश नीति पर मतभेदों के चलते इमरान खान और सेना के रिश्ते बिगड़े थे। इमरान ने मुनीर सहित सैन्य नेतृत्व पर खुद को सत्ता से हटाने की साजिश रचने का आरोप लगाया है।

अगस्त 2023 से जेल में बंद होने के बावजूद वे राजनीति के केंद्र में हैं। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बाहर मौजूद PTI नेतृत्व उनकी स्पष्ट सहमति के बिना कोई समझौता कर सकता है? सरकार ने किसी भी राजनीतिक डील से इनकार किया है।

अब देखना यह है कि हालिया घटनाक्रम महज कानूनी और चिकित्सीय राहत हैं या किसी नई राजनीतिक शुरुआत का संकेत है?

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान में सिक्योरिटी चेक प्वाइंट पर बम ब्लास्ट, आत्मघाती हमले में 5 की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।