विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Paksitan News: पंजाब प्रांत में भीषण सड़क दुर्घटना, बारात से लौट रही बस खाई में पलटी; 15 लोगों की मौत, 60 घायल

By Jagran NewsEdited By: Shalini Kumari
Published: Mon, 20 Feb 2023 02:19 PM (IST)

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बारात से लौट रही एक बस खाई में जा गिरी। इस हादसे में 15 लोगों ...और पढ़ें

पाकिस्तान में बारात से लौट रही बस खाई में पलटी
पाकिस्तान में बारात से लौट रही बस खाई में पलटी

पाकिस्तान, पीटीआई। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में भीषण सड़क दुर्घटना हो गई। दरअसल, एक बस ने बारात से लौटते वक्त अपना संतुलन खो दिया और खाई में जा गिरी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस बस में 70-80 लोग सवार थे, जिसमें से 15 लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वहीं 60 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। यह बस इस्लामाबाद से लाहौर की तरफ जा रही थी, तभी अचानक लाहौर से लगभग 240 किमी दूर कल्लार कहार साल्ट रेंज क्षेत्र में यह हादसा हो गया।

ब्रेक फेल होने के कारण हुआ हादसा

मौके पर पहुंचे रेस्क्यू टीम के एक अधिकारी मुहम्मद फारूक ने बताया कि इस बस के पलटने से पहले वो सामने से आ रही तीन गाड़ियों से टकराई थी और फिर खाई में जा गिरी। यह बस एक शादी समारोह से वापस आ रही थी। साथ ही अधिकारी ने बताया कि आपातकालीन सेवा ने दुर्घटना के कारणों की जांच के दौरान पाया कि बस का ब्रेक फेल होने के कारण यह हादसा हुआ।

11 लोगों की हालत बेहद गंभीर

फारूक ने बताया कि मृतकों और कई घायलों को बाहर निकालने के लिए बस को काटना पड़ा था। उन्होंने कहा, "घायलों को रावलपिंडी और इस्लामाबाद के अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। घायलों में 11 लोगों की स्थिति काफी गंभीर बताई जा रही है, जिसमें 6 महिलाएं शामिल हैं। इस हादसे में 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है।"

पीएम ने जताया दुखा

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से इस घटना पर अपना शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने सभी विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया है कि पीड़ितों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

पाकिस्तान में सड़क दुर्घटना होना बेहद आम

आपको बता दें, पाकिस्तान में सड़क हादसे होना बेहद आम बात हो चुकी है और इसका सबसे बड़ा कारण वहां की खराब सड़के और अव्यवसायिक ड्राइविंग होते हैं। पिछले महीने भी बलूचिस्तान के लसबेला में एक ट्रेन के यात्री डिब्बे के नाले में गिर जाने से लगभग 41 लोगों की मौत हो गई थी।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुमान के अनुसार, 2018 में पाकिस्तान की सड़कों पर 27,000 से अधिक लोग मारे गए थे।

यह भी पढ़ें: Pakistan: नकदी की कमी से जूझ रहे पाकिस्तान को IMF की सलाह, देश के रूप में काम करने के लिए उठाएं ये कदम

Pakistan की सेना और ISI पर आतंकवादियों से सांठगांठ का आरोप, आतंकियों को पाक में बसाना चाहते थे फैज और बाजवा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।