विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान में 12 साल की ईसाई लड़की का अपहरण, जबरन धर्म परिवर्तन कर शादी

Published: Tue, 17 Nov 2026 05:00 AM (IST)

पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में 12 वर्षीय ईसाई लड़की जरविया परवेज का अपहरण कर जबरन धर्म परिवर्तन कराकर शादी कर दी गई।

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर जुल्म जारी। (फाइल फोटो।)

पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर जुल्म जारी। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. 12 वर्षीय ईसाई लड़की जरविया परवेज का अपहरण हुआ।

  2. जबरन धर्म परिवर्तन कराकर उसकी शादी कर दी गई।

  3. पाकिस्तान में अल्पसंख्यक बच्चों के अपहरण की घटनाएं बढ़ीं।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत की एक 12 वर्षीय ईसाई लड़की जरविया परवेज का अपहरण कर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराया गया और उससे शादी कर ली गई। एक रिपोर्ट के मुताबिक, अदालत ने मामला खारिज कर दिया और दबाव में होने के सुबूतों को नजरअंदाज किया।

तुर्किये में जन्मीं पत्रकार उजाय बुलुत ने पीजे मीडिया में लिखा, "पाकिस्तान अल्पसंख्यक समुदायों के बच्चों का शिकार करने की जगह बन गया है। गैर-मुस्लिम बच्चों को व्यवस्थित रूप से उनके परिवारों से छीन लिया जाता है, उनका धर्म छुड़ाया जाता है और कानून की आंखों के सामने उन पर भयावह अत्याचार किए जाते हैं।"

लड़की को दी गईं धमकियां

रिपोर्ट के मुताबिक, परवेज का अप्रैल 2022 में एक 40 वर्षीय व्यक्ति और उसकी पत्नी ने अपहरण किया था। अपहरण के बाद लड़की को उसके परिवार के खिलाफ हिंसा की धमकियां दी गईं।

हर साल हजार बच्चों का अपहरण

रिपोर्ट में कहा गया कि पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग, संयुक्त राष्ट्र और एकजुटता एवं शांति आंदोलन समेत कई संगठनों का अनुमान है कि हर साल अल्पसंख्यक समुदायों के करीब 1,000 बच्चों का अपहरण किया जाता है। पीड़ितों में गरीब हिंदू और ईसाई समुदायों की कम उम्र की लड़कियों की संख्या अधिक होती है।

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान को 12 टुकड़ों में बांटने की तैयारी, नए प्रांत बनाने के प्रस्ताव को मंत्रियों का समर्थन; सिंध के बंटवारे को लेकर विरोध

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।