विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पाकिस्तान: गिलगित-बाल्टिस्तान में बड़ा हादसा, यात्री वैन नदी में गिरने से 11 लोगों की मौत

Published: Fri, 13 Nov 2026 11:35 AM (IST)

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान में एक यात्री वैन नदी में गिरने से 11 लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए।

पाकिस्तान में नदी में वैन गिरने से 11 की मौत। (फाइल फोटो।)

पाकिस्तान में नदी में वैन गिरने से 11 की मौत। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. गिलगित-बाल्टिस्तान में यात्री वैन नदी में गिरी।

  2. हादसे में 11 लोगों की दुखद मौत, दो घायल।

  3. मोर्काह पुल के पास ड्राइवर ने नियंत्रण खोया।

डिजिटल डेस्क, इस्लामाबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के गिलगित-बाल्टिस्तान इलाके में एक यात्री वैन के नदी में गिर जाने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए।

डॉन अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि यह हादसा गुरुवार शाम को उस वक्त हुआ जब वैन गिलगित से घिजर जिले की यासीन घाटी जा रही थी। मोर्काह पुल के पास ड्राइवर का गाड़ी से नियंत्रण हट गया, जिससे वैन यासीन नदी में जा गिरी।

मृतकों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल

बचाव दलों ने 10 यात्रियों के शव निकाले, जिनमें दो महिलाएं शामिल थीं। साथ ही तीन घायल यात्रियों को बचाया गया, जिनमें एक बच्चा भी था। उन्हें इलाज के लिए गुपिस सिविल अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि बाद में बच्चे की भी चोटों के कारण मौत हो गई, जिससे मरने वालों की कुल संख्या 11 हो गई है।

मृतक और घायल लोग पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की यासीन घाटी के रहने वाले थे। पुलिस ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

हादसे वाला इलाका

इस इलाके में सड़क हादसे अक्सर होते रहते हैं। डॉन के अनुसार, पिछले हफ्ते गिलगित से इस्लामाबाद जा रही एक यात्री बस हजारा मोटरवे पर हवेलीयन इंटरचेंज के पास एक डंपर ट्रक से टकरा गई थी, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई थी और 30 अन्य घायल हो गए थे।

यह भी पढ़ें: बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के शिविर पर विस्फोट, दर्जनों जवान मारे गए

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।