विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के शिविर पर विस्फोट, दर्जनों जवान मारे गए

Published: Fri, 13 Nov 2026 03:18 AM (IST)

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में सेना के मुख्य शिविर पर विस्फोटकों से भरे एक ट्रक के टकराने ...और पढ़ें

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के शिविर पर विस्फोट (सांकेतिक तस्वीर)

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना के शिविर पर विस्फोट (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. धमाका इतना शक्तिशाली था कि कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी

  2. यह घटना बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना और पुलिस पर बढ़ते हमलों के बीच हुई है

आईएएनएस, क्वेटा। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत के मस्तुंग जिले में सेना के मुख्य शिविर पर विस्फोटकों से भरे एक ट्रक के टकराने से भीषण धमाका हुआ। इस घटना में पाकिस्तानी सेना के दर्जनों जवानों के मारे जाने की सूचना है।

मृतकों में वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल बताए जा रहे हैं। यह घटना मस्तुंग जिले के कनक इलाके में हुई, जहां एक व्यक्ति ने विस्फोटकों से भरे ट्रक को सेना के शिविर में टक्कर मार दी।

धमाका इतना शक्तिशाली था कि कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज सुनाई दी और आसपास के मकानों की खिड़कियों के शीशे टूट गए। विस्फोट से सैन्य परिसर को भारी नुकसान पहुंचा है।

पाकिस्तानी सैन्य अधिकारियों ने अभी तक घटना या नुकसान के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है।

यह घटना बलूचिस्तान में पाकिस्तानी सेना और पुलिस पर बढ़ते हमलों के बीच हुई है। इससे पहले मस्तुंग और कलात जिलों में ड्रोन तथा आइईडी हमलों की खबरें सामने आई थीं। सोमवार को मस्तुंग के खादकोचा इलाके में सैन्य शिविर पर दो ड्रोन हमले किए जाने की सूचना मिली थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।