'ट्रंप का पुतिन को दोस्त कहना, हिटलर को फ्रेंड कहने जैसा', जेलेंस्की ने अमेरिका-रूस के बेहतर होते रिश्तों पर उठाए सवाल
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच बढ़ती दोस्ती से निराश हैं।

HighLights
जेलेंस्की ट्रंप-पुतिन की दोस्ती से निराश, तनाव बढ़ा।
पुतिन को दोस्त कहना हिटलर को दोस्त कहने जैसा।
यूक्रेन चाहता है अमेरिका पुतिन पर दबाव डाले।
डिजिटल डेस्क, कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के बीच बढ़ती दोस्ती से निराश हैं। रूस-अमेरिका की दोस्ती से कीव और वाशिंगटन के बीच तनाव बढ़ रहा है।
अमेरिका और यूक्रेन के बीच दरार ऐसे समय में बढ़ रही है, जब कीव के लिए यूरोप की भविष्य की वित्तीय मदद पर भी सवालिया निशान लग गया है।
हमला रोकने के लिए दबाव डाले अमेरिका
जेलेंस्की ने शुक्रवार को बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि वे चाहते हैं कि अमेरिका, पुतिन पर यूक्रेन में हमला रोकने के लिए और अधिक दबाव डाले।
कीव में बीबीसी से बात करते हुए जेलेंस्की ने कहा, 'वह दोस्त नहीं हो सकते।' उन्होंने इसकी तुलना उस स्थिति से की, जब दूसरे विश्व युद्ध के दौरान एडोल्फ हिटलर को दोस्त के रूप में देखा जाता था।
इंटरनेशनल क्रिमिनल कोर्ट ने युद्ध अपराधों के लिए पुतिन के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। कोर्ट ने रूसी राष्ट्रपति पर यूक्रेन से बच्चों के अपहरण के लिए व्यक्तिगत रूप से जिम्मेदार होने का आरोप लगाया। यूरोप ने पहले भी यूक्रेन की मदद जारी रखने का वादा किया है।
चीन में हुई थी ट्रंप और पुतिन की मुलाकात
हाल ही में चीन में हुए एक शिखर सम्मेलन में ट्रंप के पुतिन को 'मेरा दोस्त' कहे जाने पर जेलेंस्की ने इसे 'अजीब' बताया था। उन्होंने कहा था, 'रूसी राष्ट्रपति एक हमलावर और हत्यारा' हैं।
तनाव कम करने की कोशिशों के तहत, यूक्रेन के विदेश मंत्री आंद्री सिबिहा ने लीबिया के विदेश मंत्री अल-ताहेर अल-बाउर से फोन पर बात की। उन्होंने स्पष्ट किया कि यूक्रेन का लीबिया को इस युद्ध में घसीटने का कोई इरादा नहीं है। सिबिहा ने कहा कि उन्होंने लीबिया की संप्रभुता के प्रति कीव के समर्थन को फिर से दोहराया है।
(समाचार एजेंसी रॉयटर्स के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- ट्रंप-पुतिन डीजल डील पर संकट! मध्यावधि चुनाव में हार के बाद रुका दूसरा टैंकर, अमेरिका के संपर्क में रूस