विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप-पुतिन डीजल डील पर संकट! मध्यावधि चुनाव में हार के बाद रुका दूसरा टैंकर, अमेरिका के संपर्क में रूस

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:42 PM (IST)

रूस अमेरिका को डीजल आपूर्ति के सौदे को लेकर उसके संपर्क में है, जो पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप के अनुरोध पर शुरू हुआ था। 

रूस अमेरिका को डीजल आपूर्ति के लिए संपर्क में। (फोटो-रॉयटर्स)

रूस अमेरिका को डीजल आपूर्ति के लिए संपर्क में। (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. रूस अमेरिका को डीजल आपूर्ति के लिए संपर्क में।

  2. ट्रंप के अनुरोध पर भेजा गया पहला टैंकर नहीं पहुंचा।

  3. अमेरिकी चुनाव परिणाम से सौदे के भविष्य पर सवाल।

डिजिटल डेस्क, इस्तांबुल। अमेरिका को डीजल की आपूर्ति के मामले में रूस वहां की सरकार के संपर्क में है। अक्टूबर में राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के अनुरोध पर रूस ने वहां के लिए डीजल भरा टैंकर एजिओ फेनेंडेस रवाना किया था लेकिन अभी वह अमेरिका नहीं पहुंचा है और सौदे के तहत दूसरा टैंकर भेजने के लिए अभी कोई आदेश नहीं मिला है।

माना जा रहा है मध्यावधि चुनाव से पहले अमेरिका में बढ़े डीजल मूल्य से निपटने के लिए ट्रंप ने प्रतिबंधों को दरकिनार करते हुए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से डीजल भेजने का अनुरोध किया था। साथ ही यूक्रेन से रूसी आयल रिफायनरियों पर हमले बंद करने के लिए कहा था।

लेकिन यूक्रेन ने रूसी रिफायनरियों पर हमले बंद नहीं किए हैं। अमेरिका में चुनाव हो चुके हैं और उनमें ट्रंप की पार्टी की हार हुई है। इसलिए ट्रंप द्वारा रूस से डीजल खरीद के लिए किए मौखिक रूप से बड़े सौदे के भविष्य को लेकर सवाल पैदा हो गए हैं।

रूस के उप प्रधानमंत्री एलेक्जेंडर नोवाक ने कहा है कि इस सिलसिले में रूसी ऊर्जा मंत्रालय अमेरिका के संपर्क में है। वैसे अमेरिका और रूस के बीच डीजल खरीद के इस सौदे को लेकर यूक्रेन ने निराशा व्यक्त की थी और यूरोपीय देशों ने हैरानी जताई थी। क्योंकि फरवरी 2022 में यूक्रेन पर रूस के हमले के विरोध में अमेरिका और यूरोपीय देशों ने साथ मिलकर रूस पर प्रतिबंध लगाए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।