विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

भारत और पाकिस्तान में जेडी वेंस के कौन हैं दो सबसे पसंदीदा लोग, अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने खुद बताया

Published: Sun, 21 Jun 2026 07:30 PM (IST)Updated: Sun, 21 Jun 2026 07:54 PM (IST)

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने स्विट्जरलैंड में US-Iran वार्ता के दौरान भारत और पाकिस्तान से अपने दो पसंदीदा लोगों का जिक्र किया।

जेडी वेंस ने बताए भारत-पाकिस्तान में अपने दो सबसे पसंदीदा लोग (फोटो-रॉयटर्स)

जेडी वेंस ने बताए भारत-पाकिस्तान में अपने दो सबसे पसंदीदा लोग (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. जेडी वेंस US-Iran वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे।

  2. वेंस ने भारतीय पत्नी उषा और आसिम मुनीर को पसंदीदा बताया।

  3. अमेरिका-ईरान विवाद का कूटनीतिक समाधान खोजने पर जोर दिया।

डिजिटल डेस्क, बर्न। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने आज रविवार, 21 जून को US-Iran वार्ता में शामिल होने के लिए स्विट्जरलैंड पहुंचे। यहां बातचीत के दौरान जेडी वेंस ने भारत और पाकिस्तान के दो पसंदीदा लोगों के बारे में बताया।

स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान बातचीत के दौरान वेंस ने कहा, 'मेरी जिंदगी में पाकिस्तान और भारत के दो पसंदीदा लोग हैं - एक मेरी भारतीय पत्नी उषा हैं और दूसरे यहां मौजूद पाकिस्तान के फील्ड मार्शल आसिम मुनीर हैं।'

US-Iran के बीच हुई बातचीत

अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने स्विट्जरलैंड में हुई बातचीत पर कहा, 'वॉशिंगटन इस बात के लिए शुक्रगुजार है कि उसे महीनों से चल रहे अमेरिका-ईरान विवाद का कूटनीतिक समाधान मिल गया है।'

वेंस ने इस हफ्ते की शुरुआत में इलेक्ट्रॉनिक रूप से हस्ताक्षरित अंतरिम समझौते का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि अब यह देखना बाकी है कि अमेरिका और ईरान यहां से आगे क्या हासिल कर पाते हैं।

जेडी वेंस ने कहा, 'अब हमारे सामने सवाल यह है कि हम मिलकर और क्या हासिल कर सकते हैं? क्या हम एक नई शुरुआत कर सकते हैं? क्या हम मध्य पूर्व में संबंधों को स्थायी रूप से बदल सकते हैं या हम पुराने तरीके से काम करने की ओर लौटेंगे, जो हमारी पसंद नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से ऐसा हो सकता है।'

उनकी यह टिप्पणी तब आई जब अमेरिका और ईरान ने स्विट्जरलैंड के एक लग्जरी रिसॉर्ट में बातचीत का पहला दौर शुरू किया, जिसमें पाकिस्तान और कतर के प्रतिनिधिमंडलों सहित मध्यस्थ भी मौजूद थे।

वेंस ने कहा, 'अमेरिका और ईरान के बीच कभी भी इतनी उच्च स्तरीय बैठक नहीं हुई थी। इसका लक्ष्य ईरान के लोगों के साथ अपने संबंधों को बदलने के लिए एक नई शुरुआत करना और दोस्ती का हाथ बढ़ाना है।'

यह भी पढ़ें- US-Iran समझौते के लिए स्विट्जरलैंड में हुई बातचीत, जेडी वेंस और अब्बास अराघची के साथ शहबाज शरीफ भी आए नजर