विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

US-Iran समझौते के लिए स्विट्जरलैंड में हुई बातचीत, जेडी वेंस और अब्बास अराघची के साथ शहबाज शरीफ भी आए नजर

Published: Sun, 21 Jun 2026 06:30 PM (IST)

अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध रोकने के लिए स्विट्जरलैंड में महत्वपूर्ण बातचीत हुई, जिसमें अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल थे।

स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान के बीच हुई बातचीत (फोटो-रॉयटर्स)

स्विट्जरलैंड में अमेरिका-ईरान के बीच हुई बातचीत (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. अमेरिका-ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में शांति वार्ता हुई।

  2. अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची शामिल।

  3. पाकिस्तान ने मध्यस्थता कर युद्ध रोकने पर चर्चा की।

डिजिटल डेस्क, बर्न। अमेरिका और ईरान के बीच दो महीने के लिए युद्ध समझौता हो चुका है। लेकिन इस युद्ध को हमेशा के लिए रोकने के लिए अभी अमेरिका और ईरान के बीच फाइनल बातचीत होनी बाकी है।

मिडिल ईस्ट में चले युद्ध का हल निकालने के लिए अमेरिका और ईरान के नेता स्विट्जरलैंड पहुंच गए हैं। जेनेवा में दोनों देशों के नेताओं के बीच सीजफायर को लेकर आगे की बातचीत हुई।

जेनेवा में हुई US-Iran के बीच बातचीत

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर ने आज रविवार, 21 जून को स्विट्जरलैंड के बर्गनस्टॉक रिजॉर्ट में पाकिस्तानी मध्यस्थ टीम के साथ बैठक की।

अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और सेना प्रमुख आसिम मुनीर से हाथ मिलाते देखा गया।

ईरान के सरकारी टेलीविजन ने बताया कि तेहरान की वार्ता टीम में संसद अध्यक्ष मोहम्मद बागेर गालीबाफ और विदेश मंत्री अब्बास अरागची के साथ-साथ ईरान के केंद्रीय बैंक और तेल मंत्रालय के अधिकारी शामिल हैं।

हालांकि तकनीकी स्तर की बातचीत मूल रूप से शुक्रवार को शुरू होनी थी, लेकिन इसमें अचानक देरी हुई। इसका मुख्य कारण इजरायल और लेबनान के बीच हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना थी, जिससे राजनयिक समय-सीमा के पटरी से उतरने का खतरा पैदा हो गया था।

अमेरिका-ईरान के बीच ये बातचीत 14-सूत्रीय समझौता ज्ञापन (MoU) के तहत हो रही है, जिसे 17 जून को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजश्कियान ने अंतिम रूप दिया था।

यह भी पढ़ें- 'इटली की पॉपुलैरिटी अमेरिकी रिश्तों पर निर्भर नहीं', ट्रंप को मेलोनी का करारा जवाब

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।