यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
वियतनाम में अचानक आया तूफान, पर्यटकों से भरी नाव पलटी; 34 लोगों की मौत
वियतनाम के हा लॉन्ग बे में एक नाव तूफान में पलट गई जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई। नाव ...और पढ़ें

HighLights
- सभी पर्यटक वियतनाम के ही रहने वाले थे
- वंडर सी नाव पर 48 यात्री सवार थे
- रेस्क्यू टीम ने 11 लोगों को बचा लिया है
एपी, हा लॉन्ग बे। वियतनाम में शनिवार दोपहर अचानक आए तूफान में पर्यटकों को लेकर जा रही एक नाव पलट गई, जिसमें 34 लोगों की मौत हो गई। ये पर्यटक नाव में सवार होकर घूम रहे थे। इस घटना में अभी 8 लोग लापता है, जिनकी तलाश की जा रही है।
वियतनाम की सरकारी मीडिया ने बताया कि वंडर सी नाव पर 48 यात्री और चालक ल के 5 सदस्य सवार थे। ये सभी वियतनाम के ही रहने वाले थे। बता दें कि वियतनाम में हा लॉन्ग बे एक प्रसिद्ध टूरिस्ट स्थल है, जहां पर्यटकों की भीड़ साल के 12 महीने जुटती है।
11 लोगों को बचाया गया
वीएनएक्सप्रेस अखबार के अनुसार, रेस्क्यू टीम ने 11 लोगों को बचा लिया है। पहले कहा गया था कि 12 लोगों को बचाया गया है, लेकिन बाद में इस आंकड़े को संशोधित कर 11 कर दिया गया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में 23 लोगों के लापता होने की भी खबरें हैं।
सभी मृतकों की लाशें घटनास्थल से ही बरामद हुईं। बचे हुए लोगों में से एक 14 साल का लड़का भी शामिल है। उसे पलटी हुई नाव के भीतर फंसे रहने के चार घंटे बाद बचाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज्यादातर पर्यटक राजधानी हनोई के रहने वाले थे। इसमें से करीब 20 बच्चे थे।
वहीं वियतनाम के मौसम विभाग ने उष्णकटिबंधीय तूफ़ान की चेतावनी भी जारी की है, जो लगातार क्षेत्र की ओर बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने कहा है कि तूफान विफा अगले सप्ताह हा लॉन्ग बे के तट सहित वियतनाम के उत्तरी क्षेत्र से टकराएगा।
