Move to Jagran APP

Coronavirus: UN की महिला कर्मचारी का टेस्ट पॉजिटिव, दुनियाभर में पहला मामला

संयुक्त राष्ट्र की महिला कर्मचारी का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। दुनियाभर में संयुक्त राष्ट्र से जुड़ा ये पहला मामला है।

By Ayushi TyagiEdited By: Published: Fri, 06 Mar 2020 09:50 AM (IST)Updated: Fri, 06 Mar 2020 09:50 AM (IST)
Coronavirus: UN की महिला कर्मचारी का टेस्ट पॉजिटिव, दुनियाभर में पहला मामला

डैकर, एएफपी। सेनेगल में कोरोना वायरस के चार पॉजिटिव मामलों में एक संयुक्त राष्ट्र की कर्मचारी है। संगठन ने गुरुवार पुष्टि करते हुए कहा कि यह दुनिया भर में संयुक्त राष्ट्र का पहला मामला था। जिस महिला कर्मचारी को टेस्ट पॉजिटिव आया है वह ब्रिटिश नागरिक है। वहीं, दूसरी तरफ सेनेगल ने बुधवार को दो नए मामलों की घोषणा की, जिनमें से एक 33 वर्षीय महिला थी जो 24 फरवरी को लंदन से राजधानी डैकर पहुंची थी।

loksabha election banner

संयुक्त राष्ट्र ने गुरुवार को कहा कि महिला उनके कर्मचारियों में से एक थी। यूएन ने एक बयान में कहा कि आपातकालीन प्रोटोकॉल को सक्रिय कर दिया गया है और पीड़ित को फिलहाल, राजधानी के एक अस्पताल में रखा गया है। कर्मचारी के बारे में बाकी कोई जानकारी नहीं दी गई है।  स्वास्थ्य मंत्रालय के महामारी विज्ञानियों द्वारा एक जांच वर्तमान में रोगी के संपर्क में लोगों का परीक्षण करने के लिए चल रही है।

डैकर में संयुक्त राष्ट्र के एक प्रवक्ता ने मीडिया को पुष्टि करते हुए कहा कि ये महिला कोरोना वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण करने के लिए दुनिया भर में संगठन की पहली कर्मचारी थी। बुधवार को घोषित दूसरे मामले में एक 68 वर्षीय फ्रांसीसी महिला थी जिसका पति पहले ही इस वायरस की चपेट में आ गया था।

क्या है कोरोना वायरस के लक्षण 

इसके लक्षण शुरुआत में सामान्य फ्लू की तरह ही होते हैं

इसमें नाक बहना, सांस लेने में तकलीफ, गले में खराश और बुखार जैसे परेशानी होने लगती है। 

इसके गंभीर होने पर निमोनिया और गुर्दे से जुड़ी बीमारियां होने लगती हैं।

इस वायरस में आपको लगातार खांसी आती रहती है

यदि आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई देता है, तो घबराए नहीं बल्कि, सबसे पहले डॉक्टर से संपर्क करें।         

ये भी पढ़ें: वेटिकन सिटी में कोरोना के पहले मामले की पुष्टि, इटली में सरकारी फरमानों को नजरंदाज कर रहे बुजुर्ग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.