फ्लाईदुबई को क्रैश कराने की पहले ही लिखी गई थी स्क्रिप्ट, किसके इशारे पर हुआ हमला? UAE ने दिए जांच के आदेश
दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की साजिश के बाद UAE ...और पढ़ें

फ्लाईदुबई विमान दुर्घटना (स्क्रीनग्रबै- ANI)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड1073 (FZ1073) को दुर्घटनाग्रस्त करने की साजिश के बाद संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने मामले की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
UAE का विशेष अभियोजन दल अब इस बात की जांच कर रहा है कि क्या इस घटना का संबंध किसी आतंकवादी गतिविधि या पूर्व नियोजित साजिश से था। आखिर किसके कहने पर यह हमला किया गया।
जांचकर्ता मामले के सभी पहलुओं और उद्देश्यों की जांच पड़ताल करेंगे, जिसमें संभावित आतंकवादी गतिविधि, पूर्व-नियोजित साजिश या किसी बाहरी निर्देश से इसके जुड़ाव की जांच भी शामिल है।
ओमानी पायलट के खिलाफ होगी जांच
द टाइम्स ऑफ इजरायल की रिपोर्ट के अनुसार, सऊदी अरब विमान को क्रैश कराने की कोशिश के आरोपी ओमानी पायलट के खिलाफ शुरुआती जांच करेगा। इसके बाद आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए संयुक्त अरब अमीरात (UAE) को सौंप दिया जाएगा। एक इजरायली अधिकारी ने बताया कि सऊदी अरब की जांच पूरी होने के बाद इजरायल को UAE की जांच से कई अहम व महत्वपूर्ण खुलासे होने की उम्मीद है।
दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से तेल अवीव के लिए रवाना हुई इस उड़ान के दौरान को-पायलट ने भारतीय पायलट स्मित मछार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था। इसके बाद उनका बहुत ज्यादा खून बह रहा था और वो बेहोश होने वाले था। फिर भी उसने कॉकपिट का दरवाजा खोला और फ्लाइट में सवार 174 लोगों की जान बचाई। पायलट ने बहादूरी दिखाते हुए रूट बदलकर सऊदी अरब के तबुक हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से उतर गई।
आतंकवादी गतिविधियों की भी होगी जांच
फ्लाईदुबई के अनुसार, विमान में मौजूद चालक दल के सदस्यों (क्रू मेंबर्स) ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति पर काबू पाया और विमान को सुरक्षित किया। यूएई के विदेश मंत्रालय द्वारा जारी बयान में कहा गया है कि जांच में घटना से जुड़ी सभी परिस्थितियों और उद्देश्यों की पड़ताल की जाएगी। इसमें संभावित आतंकवादी गतिविधि या इरादे और यह पता लगाना भी शामिल है कि क्या यह कोई पूर्व-नियोजित साजिश थी।
एएई के कानून के तहत होगी कार्रवाई
चुकी विमान यूएई में पंजीकृत है और उसी के ध्वज के तहत संचालित होता है, इसलिए लागू अंतरराष्ट्रीय नियमों और कानूनों के तहत इस घटना की जांच का पूरा अधिकार यूएई के न्यायिक अधिकारियों के पास है। यूएई का कानून विमान में किए गए अपराधों पर लागू होता है, चाहे वे देश की सीमा के बाहर ही क्यों न हुए हों।
जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अफवाह से बचें
संयुक्त अरब अमीरात ने इस स्थिति से निपटने और सहयोग प्रदान करने के लिए सऊदी अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही, आम जनता से अपील की गई है कि वे केवल आधिकारिक बयानों पर ही भरोसा करें और जांच पूरी होने तक किसी भी तरह की अफवाह या अपुष्ट जानकारी फैलाने से बचें।
