विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की सेहत के लिए काशी विश्वनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान
फ्लाईदुबई फ्लाइट में 174 लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मित मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए वाराणसी के ...और पढ़ें

कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को सलाम, काशी विश्वनाथ धाम में विशेष अनुष्ठान।
HighLights
कैप्टन स्मित मच्छार ने फ्लाईदुबई फ्लाइट में 174 लोगों की जान बचाई।
काशी विश्वनाथ धाम में उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु अनुष्ठान।
रुद्राभिषेक और महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया जाएगा।
जागरण संवाददाता, वाराणसी। फ्लाईदुबई की फ्लाइट में बुधवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार द्वारा 174 लोगों की जान बचाने के अदम्य साहस और कर्तव्यनिष्ठा की सभी सराहना कर रहे हैं। उनके सम्मान और शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगलकामना के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम में विशेष धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है।
मंदिर प्रशासन के अनुसार, गुरुवार की शाम नमो घाट और श्री काशी विश्वनाथ मंदिर घाट पर गंगा आरती में भी विशेष आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर 21 शास्त्रियों द्वारा कुशा-जल से रुद्राभिषेक तथा 11 शास्त्रियों द्वारा एक लाख महामृत्युंजय मंत्रों का जाप किया जाएगा। यह आयोजन भारत की सनातन ‘वसुधैव कुटुम्बकम्’ एवं विश्व-बंधुत्व की भावना को समर्पित है।
इस विशेष अनुष्ठान में सभी श्रद्धालुओं को शामिल होने का अनुरोध किया गया है। कैप्टन स्मित मच्छार ने बुधवार को विमान में हो पायलट द्वारा विमान में हमला करने के दौरान अपनी सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए सभी यात्रियों की जान बचाई। उनके इस कार्य ने न केवल यात्रियों को सुरक्षित रखा, बल्कि पूरे देश में एक प्रेरणा का स्रोत भी बना।
इस अनुष्ठान के माध्यम से श्रद्धालु उनके स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करेंगे और उनके साहस को सलाम करेंगे। यह आयोजन न केवल कैप्टन मच्छार के लिए, बल्कि सभी उन लोगों के लिए है जो संकट के समय में मानवता की सेवा करते हैं। बताया गया कि वह हमले में गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं। हालांकि उन्होंने यात्रियों की जान बचाने में अपनी जान दांव पर लगा दी।
काशी विश्वनाथ धाम में होने वाले इस धार्मिक अनुष्ठान का उद्देश्य न केवल कैप्टन मच्छार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करना है, बल्कि यह भी दर्शाना है कि समाज में एकजुटता और सहयोग की भावना कितनी महत्वपूर्ण है। मंदिर प्रशासन ने कहा कि एक भारतीय की मानवता की रक्षा के लिए अपनी जान दांव पर लगाना मानवता की सेवा का सर्वोच्च उदाहरण है।
इस आयोजन में शामिल होने के लिए सभी श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है, ताकि वे इस विशेष अवसर का हिस्सा बन सकें और अपने श्रद्धा भाव के साथ कैप्टन मच्छार के स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर सकें। काशी विश्वनाथ धाम में होने वाले इस अनुष्ठान से न केवल धार्मिक भावना को बल मिलेगा, बल्कि यह समाज में एकजुटता और मानवता की सेवा के प्रति जागरूकता भी बढ़ाएगा।
