विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई तीखी बहस? सोशल मीडिया पर चर्चा, इजरायल ने किया क्लियर

Published: Thu, 12 Nov 2026 07:29 PM (IST)

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली पीएम नेतन्याहू के बीच ईरान युद्ध को लेकर फोन पर तीखी बहस की खबर आई, जिसे नेतन्याहू के कार्यालय ने खारिज कर दिया है।

ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई तीखी बहस। (रॉयटर्स)

ट्रंप और नेतन्याहू के बीच हुई तीखी बहस। (रॉयटर्स)

HighLights

  1. ट्रंप और नेतन्याहू के बीच ईरान युद्ध पर फोन पर बहस।

  2. नेतन्याहू कार्यालय ने तीखी बहस की खबर को फर्जी बताया।

  3. ईरान पर सैन्य कार्रवाई को लेकर दोनों में मतभेद।

डिजिटल डेस्क, तेल अवीव। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच ईरान युद्ध को लेकर फोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों के बीच बेहद तीखी बहस हुई।

इजरायली समाचार वेबसाइट 'वायनेट न्यूज' की एक रिपोर्ट के अनुसार, ईरान पर फिर से हमले की शुरू करने को लेकर अमेरिका और इजरायल और इजरायल के बीच असहमति के चलते, दोनों नेताओं के बीच काफी तीखी और तनावपूर्ण बातचीत हुई।

नेतन्याहू के ऑफिस ने दावे को किया खारिज

हालांकि, रिपोर्ट में कहा गया है कि नेतन्याहू के ऑफिस ने इस दावे के खारिज कर दिया है और कहा है कि बातचीत के दौरान कोई तीखी बहस नहीं हुई। उनके कार्यालय ने इसे फर्जी खबर और पूरी तरह बकवास बताया।

एक अन्य वरिष्ठ इजरायली अधिकारी ने पुष्टि की कि बातचीत हुई थी, लेकिन स्पष्ट किया कि यह कोई मुश्किल बातचीत नहीं थी।

इससे पहले भी इस संघर्ष को लेकर ट्रंप और नेतन्याहू के बीच फोन पर तीखी बहस हो चुकी है। जून में कई असहमतियों के बाद, ट्रंप ने 'द पोस्ट' को बताया था कि एक बातचीत के दौरान उन्होंने नेतन्याहू के पूरी तरह से पागल कहा था।

नेतन्याहू के भाषण उजागर हुए मतभेद

मंगलवार को 26वीं नेसेट के शपथ ग्रहण समारोह में नेतन्याहू के भाषण से यह साफ हो गया कि ईरान के मुद्दे पर अमेरिका के साथ और इजरायल की घरेलू राजनीति में भी, गहरी मतभेद हैं।

अपने संबोधन के दौरान, नेतन्याहू ने कहा कि ईरान अपनी परमाणु क्षमताओं को फिर से बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। उन्होंने तर्क दिया कि ईरानी शासकों की सत्ता से उखाड़ फेंकना ही एकमात्रा स्थायी समाधान है। उन्होंने कहा कि इस अस्तित्व के खतरे को स्थायी रूप के खत्म करने का एकमात्र तरीका अयातुल्लाओं की सत्ता को उखाड़ फेंकना है।

उन्होंने चेतावनी दी कि इजरायल को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय दबाव का सामना करना पड़ सकता है, जिसमें उससे परमाणु हथियारों से लैस ईरान को स्वीकार करने और गाजा, लेबनान, सीरिया तथा वेस्ट बैंक में हाल ही में हासिल की गई सैन्य बढ़त को छोड़ने के लिए कहा जा सकता है।

नेतन्याहू ईरान पर हमले फिर से शुरू करने का बना रहे दबाव

नेतन्याहू लगातार ईरान पर हमले फिर से शुरू करने का दबाव बना रहे हैं, लेकिन ट्रंप ईरान के खिलाफ तुरंत सैन्य कार्रवाई करने के बजाय कूटनीतिक बातचीत और आर्थिक दबाव को प्राथमिकता दे रहे हैं।

ईरान पर हमले फिर से शुरू करने के लिए नेतन्याहू ट्रंप को रोज फोन कर रहे हैं।

'फाइनेंशियल टाइम्स' की एक रिपोर्ट के अनुसार, नेतन्याहू ईरान पर हमले फिर से शुरू करने का आग्रह करने के लिए ट्रंप को रोज फोन कर रहे हैं। प्रकाशन के अनुसार, इन चर्चाओं की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि नेतन्याहू उन्हें हर दिन फोन करते हैं। जो लोग व्हाइट हाउस के अंदर और बाहर युद्ध नहीं चाहते, वे इसे रोकने की कोशिश कर रहे हैं।

नेतन्याहू की कोशिशों से अरब और मुस्लिम नेता चिंतित

रिपोर्ट में इजरायल के हालात की जानकारी रखने वाले एक व्यक्ति के हवाले से कहा गया है कि नेतन्याहू ईरान पर हमले चाहते थे, लेकिन ट्रंप को मनाने के लिए कोई खास दबाव नहीं डाला गया। नेतन्याहू द्वारा ट्रंप पर ईरान के साथ फिर से युद्ध शुरू करने के लिए दबाव डालने की कोशिशों से अरब और मुस्लिम नेता चिंतित हो गए हैं।

ट्रंप ने युद्ध फिर से शुरू करने की मांगों को ठुकरा दिया है। इसके बजाय, उन्होंने ईरान को कुछ रियायतें देने के लिए मजबूर करने के उद्देश्य से उस पर अमेरिकी आर्थिक दबाव बनाए रखने का विकल्प चुना है। रविवार को '60 मिनट्स' इंटरव्यू के दौरान जब उनसे पूछा गया कि क्या वह युद्ध फिर से शुरू करेंगे, तो ट्रंप ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि ऐसा करने का कोई कारण है।

इस बातचीत से इन नेताओं के अलग-अलग रुख सामने आए हैं। जहां नेतन्याहू ईरान के खिलाफ फिर से सैन्य कार्रवाई और वहां की सत्ता बदलने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं ट्रंप कूटनीति और आर्थिक दबाव का समर्थन कर रहे हैं। इजरायल ने इस बात से इनकार किया है कि बातचीत किसी टकराव में बदल गई थी।

यह भी पढ़ें- नेतन्याहू के भाषण के दौरान संसद में हंगामा, पत्नी सारा नेतन्याहू और पूर्व पीएम नफ्ताली बेनेट के बीच हुई तीखी बहस

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।