विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'ये शो हाउसफुल है', पीएम मोदी ने मेलबर्न के मार्वल स्टेडियम में भारतीय प्रवासियों को किया संबोधित

Published: Thu, 09 Jul 2026 03:48 PM (GMT+05:30)

पीएम मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया, जहां उन्होंने भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मजबूत करने में प्रवासी भारतीयों की भूमिका की सराहना की।

HighLights

  1. पीएम मोदी ने मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित किया

  2. भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मजबूत करने में प्रवासियों की अहम भूमिका

  3. पीएम मोदी की 12 साल में ऑस्ट्रेलिया की तीसरी यात्रा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पीएम मोदी इस समय ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भारतीय समुदाय को संबोधित कर रहे हैं। इस कार्यक्रम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंधों को मजबूत करने में भारतीय समुदाय की सबसे बड़ी भूमिका रही है। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह पिछले 12 सालों में उनकी तीसरी ऑस्ट्रेलिया यात्रा है। पीएम ने इसे 'हैट-ट्रिक' बताया है।

6cf24bb74e014081be1fcb9817bc99af--0--4c2e05ac252a4c2bb9b690cdad84184b

यह कार्यक्रम हाउसफ़ुल: PM मोदी

उन्होंने कहा, 'मैं उस जमीन के पारंपरिक मालिकों को नमन करते हुए अपनी बात शुरू करना चाहता हूं जहां हम मिल रहे हैं और मैं उनके बुज़ुर्गों चाहे वे पहले के हों, अभी के हों या आने वाली पीढ़ी के को सम्मान देता हूं। यह कार्यक्रम हाउसफ़ुल है।

यह ब्लॉकबस्टर है, इससे पहले मैं आप सभी से सिडनी में दो बार मिल चुका हूं। मैं मेलबर्न के लोगों से मिलने का भी इंतजार कर रहा था। इसलिए इस बार मैंने सोचा कि मैं मेलबर्न के लोगों के साथ 'फ्लैट व्हाइट कॉफी' पीऊंगा।'

पीएम मोदी ने कहा, 'यह दिखाता है कि भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध किस ऊंचाई पर पहुंच गए हैं और इन संबंधों को मजबूत करने में आप सभी की सबसे बड़ी भूमिका रही है।'

AFP_B9Q3748

ऑस्ट्रेलिया के विकास को परिश्रम से सींच रहे: PM

भारतीय समुदाय के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आप सभी ऑस्ट्रेलिया के विकास को अपने परिश्रम से सींच रहे हैं। मैं जानता हूं कि आपकी एक नजर भारत पर लगातार रहती है कि भारत क्या कर रहा है? 21वीं सदी का भारत आज विकसित होने पर काम कर रहा है।'

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, 'मेलबर्न ने सचमुच सबका दिल जीत लिया है। मैं अपने मित्र और भारत के मित्र प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज का भी बहुत आभारी हूं। आप सिडनी में हमारे साथ थे और आज आप यहां मेलबर्न में भी भारतीय समुदाय के साथ शामिल हुए हैं; एक तरह से, यह सफर पूरा हो गया है।

PTI07_09_2026_000271B

भारतीयों का दिल जीत लेते हैं अल्बानीज: पीएम मोदी 

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम वाले शहर अहमदाबाद से लेकर मशहूर स्टेडियम वाले शहर मेलबर्न तक हम दोनों जगहों पर साथ रहे हैं। हम सबने देखा है कि जब भी प्रधानमंत्री अल्बानीज बोलते हैं, तो वे भारतीयों का दिल और दिमाग जीत लेते हैं। आपने सिडनी में जबरदस्त छाप छोड़ी और यहां भी आपने सबका दिल जीत लिया है।'

PTI07_09_2026_000270B

यह भी पढ़ें- न्यूजीलैंड ने खोले भारतीय व्यापारियों के लिए दरवाजे, पीएम मोदी के पहुंचने से पहले ही कर दिया बड़ा एलान

यह भी पढ़ें- भारत के इंफ्रास्ट्रक्चर फंड में ऑस्ट्रेलिया करेगा 500 मिलियन डॉलर का निवेश, पीएम मोदी की मौजूदगी में बड़ा एलान