न्यूजीलैंड ने खोले भारतीय व्यापारियों के लिए दरवाजे, पीएम मोदी के पहुंचने से पहले ही कर दिया बड़ा एलान
न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने पीएम मोदी के दौरे से पहले भारतीय बाजार के लिए 57% निर्यात को टैरिफ-मुक्त करने की घोषणा की।

न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बड़ा एलान कर दिया है (फोटो: रॉयटर्स)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, ऑकलैंड। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय न्यूजीलैंड दोरे पर पहुंचने वाले हैं। लेकिन इससे पहले ही न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बड़ा एलान कर दिया है।
क्रिस्टोफर लक्सन ने गुरुवार को भारतीय बाजार में न्यूजीलैंड के सामानों की पहुंच बढ़ाने के लिए 57 फीसदी निर्यात पहले ही दिन से बिना टैरिफ किए जाने का एलान किया।
क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत-न्यूजीलैंड व्यापार समझौते की तारीफ की और कहा कि इससे काफी फायदा होगा। उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा, 'हमारे भारत व्यापार समझौते से न्यूजीलैंड के व्यवसायों में तेजी आएगी। हम भारत को जो कुछ भी निर्यात करते हैं, उसका 57 प्रतिशत पहले दिन से ही बिना टैरिफ के होगा।'
New Zealand businesses are set to boom with our India Trade Deal.
— Christopher Luxon (@chrisluxonmp) July 9, 2026
57% of everything we export to India will be tariff free from day one.
लक्सन ने पीएम मोदी को न्यूजीलैंड आने का निमंत्रण दिया है। पीएम मोदी 10 और 11 जुलाई को दो दिन की राजकीय यात्रा पर न्यूजीलैंड पहुंचेंगे। पीएम के दौरे से ठीक पहले हुए इस एलान को भारत और न्यूजीलैंड के बीच गहरी दोस्ती और प्रगाढ़ व्यापारिक संबंधों के रूप में देखा जा रहा है।
न्यूजीलैंड में अपनी यात्रा के दौरान पीएम मोदी और लक्सन के बीच कई मुद्दों पर द्विपक्षीय बातचीत होगी और व्यापार, वाणिज्य और रक्षा सहित प्रमुख क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
इस दौरान पीएम मोदी प्रमुख व्यापारिक और खेल हस्तियों से भी मुलाकात करेंगे और न्यूजीलैंड में रह रहे भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। पीएम मोदी अभी ऑस्ट्रेलिया में हैं और न्यूजीलैंड उनके तीन देशों के दौरे का अंतिम पड़ाव है।