विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों ने मचाया हंगामा, राष्ट्रपति भवन और संसद में घुसे

By Jagran NewsEdited By: Sonu Gupta
Published: Mon, 09 Jan 2023 05:20 AM (IST)

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों ने रविवार को देश में हंगामा किया। इस दौरान समर्थकों ने सुरक्षा ...और पढ़ें

ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों ने मचाया हंगामा। फोटो- एपी।
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों ने मचाया हंगामा। फोटो- एपी।

ब्रासीलिया, एएनआई। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थकों ने रविवार को देश में हंगामा किया। इस दौरान समर्थकों ने सुरक्षा बाधाओं और पुलिस बैरिकेड्स को तोड़ते हुए संसद भवन, देश के शीर्ष अदालत और राष्ट्रपति भवन में घुस गए। सीएनएन ने ब्राजील के स्थानीय मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी है। इस मामले पर ब्राजील के अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने कहा है कि रविवार को देश के संसद भवन सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन में सेंध लगाकर घुसने में शामिल लोगों की जांच की जा रही है।

सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन में प्रवेश करते दिख रहे समर्थक

स्थानीय समाचार रिपोर्ट के मुताबिक, फुटेज में पूर्व राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के समर्थक सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति भवन में प्रवेश करते दिख रहे हैं। मालूम हो कि अक्टूबर में हुए चुनाव में बोल्सोनारो की हार हुई थी और लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने ब्राजील के राष्ट्रपति का पदभार संभाला था, जिसके बाद बोल्सोनारो के समर्थकों ने पूरे देश में एकत्र हुए और चुनाव नतीजे मानने से इंकार कर दिया।

नहीं मिले नवनिर्वाचित राष्ट्रपित

लूला के ब्राजील के राष्ट्रपति बनने के बाद से बोल्सोनारो के समर्थकों ने ब्रासीलिया में डेरा डाल दिया है। हालांकि इस दौरान कांग्रेस के किसी भी सदन में कोई सत्र नहीं चल पाया। सीएनएन के मुताबिक, नवनिर्वाचित राष्ट्रपति के लिए इकट्ठी की गई एक टीम पैलेस के अंदर काम कर रही थी, तभी प्रदर्शनकारियों ने प्रवेश किया। हालांकि इस दौरान राष्ट्रपति वहां पर मौजूद नहीं थे।

वायु सेना के प्रदर्शनकारियों को बाहर निकालने की प्रतिक्षा

सीएनएन के मुताबिक, राष्ट्रपति भवन में घुसे प्रदर्शनकारियों को अधिकारियों ने वायु सेना द्वारा उन्हें बाहर निकालने की प्रतिक्षा कर रहे हैं।बोलसनारो के समर्थकों के निचले सदन की इमारत में घुसने के बाद एक पुरुष प्रदर्शनकारी को ब्राजील के कांग्रेस अध्यक्ष की मेज पर बैठे देखा गया।

यह भी पढ़ें-

 विदेशी विश्वविद्यालयों के लिए भारत में कैंपस की राह खुली, डिजिटल यूनिवर्सिटी से गांव तक पहुंचेगी नई शिक्षा

Fact Check : सुनिधि चौहान के 8 महीने पुराने वीडियो को ‘भारत जोड़ो’ यात्रा से जोड़कर किया गया वायरल