विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेज हवाओं के बीच डगमगाया और एक तरफ झुक गया जेट विमान... स्विटरलैंड के बर्न एयरपोर्ट पर लैंडिंग का वीडियो वायरल

Published: Fri, 20 Nov 2026 11:25 AM (IST)

स्विट्जरलैंड के बर्न एयरपोर्ट पर तेज हवाओं के बीच एक जेट विमान की लैंडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

HighLights

  1. बर्न एयरपोर्ट पर जेट विमान की लैंडिंग का वीडियो वायरल।

  2. तेज हवाओं से विमान बुरी तरह डगमगाया और एक तरफ झुका।

  3. पायलट ने खराब मौसम के बावजूद विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। स्विटजरलैंड के बर्न एयरपोर्ट पर एक जेट विमान की लैंडिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान लैंडिंग के लिए आगे बढ़ रहा है और वो तेज हवाओं से जूझ रहा है।

ये तेज और जोरदार हवाएं विमान को बुरी तरह झकझोर देती हैं। मैथियास हेनी द्वारा रिकॉर्ड किए गए वीडियो में विमान के सुरक्षित उतरने से ठीक पहले का वो खतरनाक पल दिखाई देता है, जिसमें विमान लैंडिंग के अंतिम चरण के दौरान खराब मौसम से गुजर रहा है।

पायलट ने कराई सुरक्षित लैंडिंग

ये हवाएं इतनी तेज थीं कि विमान डगमगा गया और एक तरफ झुक गया। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि ये विमान कतर के सरकारी प्रतिनिधिमंडल को लेकर आया था। एयरबस A319 विमान तेज क्रॉसविंड के बीच लैंडिंग करता नजर आया। 35 नॉट तक की तेज हवाओं के कारण विमान हवा में तेजी से झुका लेकिन पायलट ने सुरक्षित लैंडिंग कराई।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे एविएशन फोटोग्राफर मैथियास हैनी ने कैमरे में कैद किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान पहाड़ों के बीच से गुजर रहा है और 65 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं।

यह भी पढ़ें: APEC समिट में दिखी गर्मजोशी: एस्केलेटर पर असहज हुए चिनफिंग तो ट्रंप ने बढ़ाया हाथ, Video वायरल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।