विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Storm Nalge से फिलीपींस में भारी तबाही, 45 की मौत, सैकड़ों लोग लापता

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sat, 29 Oct 2022 12:46 PM (IST)

Philippines में तूफान नलगे से भारी तबाही मची हुई है। भारी बारिश और भूस्खलन आने से 45 लोगों की मौत ...और पढ़ें

Storm Nalge से फिलीपींस में भारी तबाही, 47 की मौत
Storm Nalge से फिलीपींस में भारी तबाही, 47 की मौत

मनीला (फिलीपींस), एपी। फिलीपींस में मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ और भूस्खलन आने से कम से कम 45 लोगों की मौत हो गई है। वहीं फिलीपींस के दक्षिण राज्य में 60 लोग लापता हो गए है।आशंका जताई जा रही है कि ये सभी लोग भूस्खलन में दब गए हैं।

पूर्व अलगाववादी गुरिल्लाओं द्वारा संचालित 5 प्रांतों के मुस्लिम स्वायत्त क्षेत्र के आंतरिक मंत्री नागुइब सिनारिम्बो ने एक बयान जारी कर बताया कि गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक मगुइंदानाओ प्रांत के तीन शहरों में बाढ़ के बाद 42 लोग बह गए है।

तूफान नलगे से हो रही कई मौत

सरकार की आपदा प्रतिक्रिया एजेंसी ने बताया कि तूफान नलगे से 5 अन्य लोगों की मौत हो गए हैं। बता दें कि फिलीपींस में नलगे तूफान से भारी बारिश हो रही है जिसके कारण बाढ़ और भूस्खलन की संभावनाएं बढ़ती जी रही है। फिलीपींस के एक आदिवासी गांव कुसियोंग में 60 से अधिक लोग और उनके घर बाढ़ की चपेट में आ गए है। वहीं बचावकर्मियों ने कुसियांग से शुक्रवाक को 11 शव बरामद किए है। इनमें ज्यादातर बच्चों की संख्या है।

Syrian refugees: सीरियाई शरणार्थी शिविर से ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं और बच्चों को लाया गया वापस

बचाव कार्य जारी

फिलीपींस के मंत्री नागुइब सिनारिम्बो ने कहा कि बचाव कार्य को और भी तेज करने के लिए सेना, पुलिस और स्वयंसेवको को तैनात कर दिया गया है। सेना, स्थानीय आपदा टीमों के सहयोग के साथ बाढ़ में फंसे लोगों को बचाने के लिए अभियान चलाया है। लोगों को राहत शिविरों में सुरक्षित पहुंचाया जा रहा है।

भारी बारिश के बाद फिलीपींस के कई प्रांतों में बाढ़ आ गई है। कई निचले गांवों में बाढ़ का पानी तेजी से घुस रहा है। निवासियों को घर के छतों पर चढ़ने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। भारी बारिश के बाद कोस्ट गार्ड के समुद्र में यात्रा करने पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि भारी बारिश के कारण फिलीपींस की सभी घरेलू उड़ानें रद कर दी गई हैं।

America: अमेरिकी संसद की अध्यक्ष नैन्सी पेलोसी के पति के सिर की हुई सर्जरी, हमलावर ने हथौड़े से किया था वार

मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

मौसम विभाग ने राजधानी क्षेत्र और आसपास के प्रांतों में मूसलाधार बारिश के कारण व्यापक बाढ़ और भूस्खलन की चेतावनी दी है। एयरलाइंस ने फिलीपींस से आने-जाने वाली 116 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द कर दी हैं। तट रक्षक ने कहा कि लगभग 7,500 यात्री, ड्राइवर और कार्गो सहायक और 107 जहाज बंदरगाहों में फंसे हुए हैं।

राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने ट्विटर पर कहा कि सरकारी एजेंसियां ​​प्रभावित परिवारों को सहायता पहुंचा रही हैं। दक्षिणी मागुइंदानाओ प्रांत में 40 की मौत की सूचना दी गई है। बता दें कि फिलीपींस में सालाना औसतन 20 उष्णकटिबंधीय तूफान आते हैं। दिसंबर में, श्रेणी 5 के तूफान राय ने मध्य प्रांतों को तबाह कर दिया, जिसमें 407 लोग मारे गए और 1,100 से अधिक घायल हो गए थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।