स्पेन के परिवहन मंत्री ने दिया इस्तीफा, ट्रेन हादसे में 69 लोगों की मौत के बाद लिया फैसला
स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने मैड्रिड के पास हुए हाई-स्पीड ट्रेन हादसे के छह दिन बाद इस्तीफा दे दिया है।
-1793761185866_m.webp)
हाई-स्पीड ट्रेन हादसे के बाद स्पेन के परिवहन मंत्री ने दिया इस्तीफा (फोटो-रॉयटर्स)
HighLights
स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने पद से इस्तीफा दिया।
मैड्रिड के पास हुए हाई-स्पीड ट्रेन हादसे के बाद फैसला।
हादसे में 69 लोगों की मौत, इस साल की दूसरी घटना।
डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने मंगलवार को अपने पद से इस्तीफा देने का एलान किया। मैड्रिड के दक्षिण में हुए हाई-स्पीड ट्रेन हादसे के छह दिन बाद उन्होंने यह फैसला लिया है।
इस हादसे में 69 लोगों की जान गई थी, जिसके बाद से स्पेन में लोग लगातार परिवहन मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे थे। यह इस साल स्पेन के दूसरा बड़ा ट्रेन हादसा था।
स्पेन के परिवहन मंत्री ने दिया इस्तीफा
परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने सांसदों से कहा, 'स्पेन जैसे देश में, एक साल से भी कम समय में दो हादसे होने के बाद कोई परिवहन मंत्री अपने पद पर कैसे बना रह सकता है? यह राजनीतिक गरिमा, नैतिकता और पीड़ितों के प्रति संवेदना का सवाल है।'
28 अक्टूबर को हुआ यह हादसा तब हुआ, जब एक हाई-स्पीड ट्रेन पटरी पर खड़ी दूसरी ट्रेन से जा टकराई। इस हादसे का कारण मैड्रिड-सेविले लाइन पर सुरक्षा प्रणाली के लिए जरूरी कम्युनिकेशन सिस्टम (संचार प्रणाली) का ठप पड़ना था।
मैड्रिड में मौजूद सेंट्रल कंट्रोलर्स ने कमान संभाली और एक ट्रेन को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी, जबकि आगे एक ट्रेन पहले से ही खड़ी थी। इस साल मैड्रिड-सेविले लाइन पर यह दूसरा बड़ा हादसा था।
जनवरी में, इसी रूट पर दक्षिण की ओर एक ट्रेन पटरी से उतर गई और विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन से टकरा गई, जिसमें 46 लोगों की मौत हो गई थी। उस हादसे की जांच अभी भी चल रही है।
स्पेन का हाई-स्पीड रेल नेटवर्क देश की सबसे बड़ी उपलब्धियों में से एक माना जाता है। चीन के बाद यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क है। तीन दशक से भी अधिक समय पहले सेवा शुरू होने के बाद से, इस साल के पहले तक यहां कोई घातक हादसा नहीं हुआ था।
(समाचार एजेंसी एपी के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- स्पेन में हाई स्पीड ट्रेन हादसे से रेल सुरक्षा पर उठे सवाल, टक्कर में मरने वालों की संख्या 69 हुई
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।