दक्षिण कोरिया में सुपरमार्केट की छत भरभराकर गिरी, 38 लोग घायल
दक्षिण कोरिया के डेगू शहर में एक सुपरमार्केट की दूसरी मंजिल पर प्लास्टर की छत गिरने से 38 लोग घायल ...और पढ़ें

दक्षिण कोरिया के डेगू शहर में सुपरमार्केट की छत गिरी(फोटो: सोशल मीडिया)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
डिजिटल डेस्क, सियोल। दक्षिण कोरिया के डेगू शहर में शनिवार सुबह एक चार मंजिला इमारत की दूसरी मंजिल पर स्थित सुपरमार्केट में प्लास्टर की छत का एक हिस्सा अचानक ढह गया। इस घटना में कम से कम 38 लोग घायल हो गए हैं।
दमकल विभाग के अनुसार, हादसे की सूचना सुबह 10:16 बजे मिली, जिसके तुरंत बाद राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। शनिवार सुबह जब सुपरमार्केट में आम दिनों की तरह लोग खरीदारी कर रहे थे, तभी अचानक दूसरी मंजिल पर स्थित दुकान की प्लास्टर वाली छत का एक बड़ा हिस्सा भरभराकर नीचे गिर गया।
अचानक छत ढहने से मची अफरा-तफरी
छत गिरते ही मलबे की चपेट में आने और भगदड़ मचने से कई लोग चोटिल हो गए। सुपरमार्केट से 66 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायलों में से 9 लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दमकल अधिकारी यून जोंग-मी के अनुसार, घायलों की संख्या बढ़ सकती है, लेकिन किसी के भी गंभीर रूप से घायल होने की आशंका नहीं है।
फिलहाल छत गिरने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। घटना की तस्वीरों में बचाव दल दूसरी मंजिल पर फैले मलबे में तलाश करते नजर आ रहे हैं।
घटना के बाद दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग के कार्यालय ने अधिकारियों को बचाव कार्य में पूरी ताकत लगाने और स्थिति से ठीक से निपटने का निर्देश दिया है।
यह भी पढ़ें- दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति की ट्रंप को दो टूक, दबाव में ईरान नहीं भेजेंगे सेना
यह भी पढ़ें- दक्षिण कोरियाई मरीन के डूबने से जुड़े मामले में पूर्व राष्ट्रपति यून सुक योल बरी
