विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'IND-BAN के संबंधों में कांटा बनीं शेख हसीना', बांग्लादेश के मंत्री हुमायूं कबीर का बड़ा बयान

Published: Fri, 27 Nov 2026 08:47 PM (IST)

बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा कि शेख हसीना भारत-बांग्लादेश संबंधों में 'कांटा' बन गई हैं, जिससे तनाव बढ़ रहा है।

भारत-बांग्लादेश के संबंधों में कांटा बनीं शेख हसीना (फोटो-रॉयटर्स)

भारत-बांग्लादेश के संबंधों में कांटा बनीं शेख हसीना (फोटो-रॉयटर्स)

HighLights

  1. विदेश राज्य मंत्री ने हसीना को संबंधों में 'कांटा' कहा।

  2. भारत को भी हसीना की मौजूदगी से तनाव महसूस हो रहा।

  3. हसीना की वापसी पर गोपालगंज में मोबाइल बैंकिंग पर रोक।

डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश के विदेश राज्य मंत्री हुमायूं कबीर ने कहा है कि शेख हसीना बांग्लादेश और भारत के संबंधों में 'कांटा' बन गई हैं। नई दिल्ली को अब यह एहसास होने लगा है कि उनकी मौजूदगी से दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों में तनाव पैदा हो रहा है।

इधर, बांग्लादेशी अधिकारियों ने हसीना के गृह जिले गोपालगंज में मोबाइल बैंकिंग पर शुक्रवार से सोमवार तक रोक लगा दी है। यह कदम उनकी स्वदेश वापसी की योजना को लेकर बढ़ते राजनीतिक तनाव के बीच उठाया गया है।

'बांग्लादेश-भारत संबंधों में कांटा बनीं हसीना'

समाचार पोर्टल 'बीडीन्यूज24' की खबर के अनुसार, कबीर ने भारत के संदर्भ में अपदस्थ प्रधानमंत्री हसीना की तुलना किसी ऐसे अनचाहे मेहमान से की है, जो अचानक किसी के घर आ जाए। उन्होंने गुरुवार को विदेश मंत्रालय में पत्रकारों से कहा, 'हसीना बांग्लादेश-भारत संबंधों में कांटा बन गई हैं।'

कबीर ने कहा, 'वह परेशानी का कारण बन गई हैं और वे समझ रहे हैं कि इससे संबंधों में समस्या पैदा हो रही है।' उनकी यह टिप्पणी भारत के उस बयान के एक दिन बाद आई, जिसमें हसीना की 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की योजना पर टिप्पणी करने से परहेज किया गया था।

बता दें कि हिंसक छात्र आंदोलन के चलते पांच अगस्त, 2024 को हसीना के नेतृत्व वाली अवामी लीग सरकार अपदस्थ हो गई थी, जिसके बाद से वह भारत में रह रही हैं।

(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- 'दिसंबर में सिर्फ सर्दी आएगी...', शेख हसीना की वतन वापसी पर बांग्लादेश के मंत्री का तंज

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।