'दिसंबर में सिर्फ सर्दी आएगी...', शेख हसीना की वतन वापसी पर बांग्लादेश के मंत्री का तंज
पूर्व पीएम शेख हसीना ने 16 दिसंबर को भारत से बांग्लादेश लौटने का एलान किया है। इस पर बांग्लादेश के विदेश राज्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि दिसंबर में केवल सर्दियां आएंगी, हसीना नहीं।

शेख हसीना की तस्वीर (फाइल फोटो)
HighLights
शेख हसीना ने 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौटने की घोषणा की।
बांग्लादेशी मंत्री ने हसीना की वतन वापसी पर संदेह जताया।
बांग्लादेश प्रत्यर्पण संधि से हसीना को वापस लाना चाहता है।
डिजिटल डेस्क, ढाका। बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना भारत से अपने वतन वापसी का एलान कर चुकी हैं। उन्होंने कहा है कि वो 16 दिसंबर को अपने वतन लौट रही हैं। इस पर बांग्लादेश के विदेश राज्यमंत्री ने संदेह जताया है। समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक मंत्री ने शेख हसीना के लौटने की बात पर गुरुवार को तंज कसा है।
विदेश राज्यमंत्री ने कहा कि दिसंबर में केवल सर्दियां आएंगी, न कि सत्ता से हटाईं गईं नेता। तारिक रहमान के एक सहयोगी ने कहा कि पूर्व पीएम शेख हसीना केवल भारत के साथ मौजूदा संधि के तहत प्रत्यर्पण प्रक्रिया के जरिए ही वापस आ सकती हैं।
दिसंबर में नहीं लौटेंगी हसीना
'यूनाइटेड न्यूज़ ऑफ़ बांग्लादेश' (UNB) के मुताबिक कबीर ने कहा कि मैंने सिलहट में एक बैठक में पहले ही कह दिया था कि शेख हसीना दिसंबर में नहीं आएंगी... दिसंबर में कोई नहीं आएगा; बस सर्दियां आएंगी। कबीर ने ढाका में विदेश मंत्रालय में पत्रकारों से बात करते हुए ये टिप्पणियां कीं।
कड़ी निगरानी में लौटने पर चलेगा मुकदमा
उन्होंने कहा कि बांग्लादेश ने प्रत्यर्पण संधि के जरिए शेश हसीना को सौंपे जाने की मांग करते हुए भारत के संबंधित अधिकारियों से संपर्क किया है। बांग्लादेश के मंत्री ने हसीना को वापस लाने के लिए हथकड़ी पहनाना जरूरी बताते हुए कहा कि उन्हें कड़ी निगरानी में लाना होगा, ताकि उन पर मुकदमा चल सके। उन्होंने बताया कि उनकी वापसी का यही एकमात्र रास्ता है।
भारत में रह रहीं शेख हसीना
बता दें कि मंत्री का बयान ऐसे समय में आया है जब भारत में निर्वासित जीवन जी रहीं हसीना ने अपने वतन वापसी की तारीख का एलान कर दिया है। हसीना ने बता दिया है कि वो 16 दिसंबर को बांग्लादेश लौट रही हैं। जानकारी के लिए बता दें कि 16 दिसंबर को ही बांग्लादेश का 'विजय दिवस' मनाया जाता है। इस दिन को पाकिस्तान से देश की आज़ादी का प्रतीक के तौर पर मनाया जाता है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।