विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सोशल मीडिया में वायरल हुआ 'गोल-मटोल' चीन का तेंदुआ, चिड़ियाघर ने डाइट प्लान बनाना छोड़ा

Published: Fri, 27 Nov 2026 10:20 AM (IST)

चीन के पान्झिहुआ चिड़ियाघर का 19 वर्षीय तेंदुआ 'पैन बाओ बाओ' अपने भारी वजन के कारण इंटरनेट पर काफी लोकप्रिय हो गया है। 

गोल मटोल तेंदुए की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

गोल मटोल तेंदुए की तस्वीर (सोशल मीडिया)।

HighLights

  1. चीन का 19 वर्षीय तेंदुआ पैन बाओ बाओ इंटरनेट पर प्रसिद्ध।

  2. चिड़ियाघर ने उम्र के कारण डाइट प्लान बंद किया।

  3. तेंदुए की सेहत की लगातार निगरानी की जा रही है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंटरनेट पर हम अक्सर किसी ना किसी जानवरों को देखते हैं जो अपने अनोखे काम या लुक सी वजह से काफी फेमस हो जाते हैं। ऐसा ही मामला चीन में सामने आया है। यहां के एक चिड़ियाघर (जू) में रहने वाला तेंदुआ इंटरनेट पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है।

तेंदुए का नाम 'पैन बाओ बाओ' है जो चीन के एक चिड़ियाघर में रहता है। जू ने इसके खान पर रोक लगाने से इनकार करते हुए इसके वजन की मॉनिटरिंग छोड़ दी है। वजन कम करने की कोशिश बंद होने के बाद ये काफी मोटा दिखता है। इंटरनेट पर कुछ यूजर इसे ज़ूटोपिया फिल्म के मोटे चीते 'ऑफिसर क्लॉहाउजर' जैसा बता रहे हैं।

चार साल पहले चर्चा में आया

19 साल का तेंदुआ कई सालों से दक्षिण-पश्चिमी चीन के पान्झिहुआ चिड़ियाघर में रह रहा है। अपने भारी-भरकम शरीर की वजह से बाओ बाओ यहां आने वाले लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गया है। यह तेंदुआ 2024 में पहली बार चर्चा में आया। इसके बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने उसके खाने-पीने के रूटीन में बदलाव किया था।

हालांकि एक्सपर्टों की सलाह के बाद जल्दी ही डाइट प्लान बंद करने का फैसला अधिकारियों ने ले लिया। देखभाल करने वालों ने बताया कि अब बाओ-बाओ की उम्र काफी ज्यादा हो गई है। इस वजह से वजन कम करने की कोशिश करना ठीक नहीं है।

सेहत पर ध्यान रखना प्राथमिकता

सीएनएन के मुताबिक चिड़ियाघर के अधिकारियों का कहना है कि उनकी मुख्य प्राथमिकता उसके मौजूदा वज़न और सेहत को बनाए रखना है। इसके लिए लगातार उसके स्वास्थ्य की मॉनिटिरिंग होती है।हाल ही में हुए चेकअप में भी बाओ बाओ पूरी तरह स्वस्थ पाया गया है।

क्या खाता है तेंदुआ

बाओ बाओ हर दिन आधा किलो बीफ और कुछ चिकन खाता है। मशहूर होने के बाद चिड़ियाघर प्रशासन ने उसके बाड़े का आकार दोगुना कर दिया है। इस वजह से उसे चलने फिरने के लिए काफी जगह मिलेगी।

वहीं, हाल ही में एक किलोग्राम वजनी 'रेड-शोल्डर्ड हॉक' (एक प्रकार का बाज) मिला। जब एक्सपर्ट उसके ना उड़ने की वजह तो तलाश रहे थे तो पता चला कि वो बहुत मोटा है क्योंकि उसने बहुत सारे मुर्गों को खा लिए थे। इससे सभी हैरान रह गए।

संजय कपूर फैमिली ट्रस्ट विवाद: 15 बैठकों के बाद भी नहीं निकला हल, मां रानी कपूर ने ठोका 6 हजार करोड़ रुपये का दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।