विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Russia Ukraine War: यूक्रेन के लाइमैन शहर पर दोबारा कब्जे के बाद रूस ने अपने सैनिको को वापस बुलाया

By AgencyEdited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 01 Oct 2022 08:59 PM (IST)

रूस ने शनिवार को बताया कि उसने लाइमैन शहर से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है। लाइमैन शहर पर ...और पढ़ें

रूस ने यूक्रेन के लाइमैन शहर से बुलाए अपने सैनिक। (फाइल फोटो)
रूस ने यूक्रेन के लाइमैन शहर से बुलाए अपने सैनिक। (फाइल फोटो)

कीव, एपी। रूस ने शनिवार को बताया कि उसने लाइमैन शहर से अपने सैनिकों को वापस बुला लिया है। लाइमैन शहर पर रूस पहले भी अपना कब्जा जमा चुका है। यूक्रेन ने जवाबी हमले में शहर के कई हिस्से को  दोबारा अपने नियंत्रण में ले लिया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने यह घोषणा की। रूस की सरकारी समाचार एजेंसी तास (TASS) और RIA ने यह जानकारी दी। मालूम हो कि लाइमैन शहर यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खार्किव से 160 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में है।

यूक्रेन ने जवाबी हमले में रूसी सेना को पीछे धकेला

यूक्रेन की सेना ने एक जवाबी हमले में रूस की सेना को ओस्किल नदी (Oskil River) के उस पार धकेल दिया था, जिसमें कीव ने सितंबर से दोबारा रूसी सैनिकों पर जवाबी कार्रवाई करते हुए शहर के विशाल क्षेत्रों को फिर से हासिल किया था। इससे पहले रूस ने इस शहर को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लिया था। मालूम हो कि लाइमैन शहर रूसी सैनिकों के लिए जमीनी संचार और रसद दोनों के लिए एक प्रमुख परिवहन केंद्र के साथ-साथ एक महत्वपूर्ण स्थल भी रहा है।

यूक्रेन लुहान्स्क में बना सकता है दबाव

रूस के यूक्रेन के लाइमैन शहर से अपनी सैनिकों को वापस बुलाने के बाद यूक्रेन रूस के कब्जे वाले लुहान्स्क क्षेत्र को दोबारा अपने कब्जे में लेने के लिए आगे बढ़ सकता है। मालूम हो कि लुहान्स्क उन चार क्षेत्रों में शामिल है, जिस पर रूस का कब्जा है। लुहांस्क, जापोरिज्जिया, खेरसन सहित दोनेत्स्क में रूस ने जनमत संग्रह कराया था और जनमत का अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आलोचना के बाद भी शुक्रवार को इन शहरों पर आधिकारिक रूप से कब्जा कर लिया।

यह भी पढ़ें- यूक्रेन ने किया दावा, कहा- उसकी सेना ने रूस के कब्जे वाले ल्यमान के दो गांवों को छुड़ाया

यह भी पढ़ें- खतरनाक मोड़ पर पहुंचा रूस यूक्रेन युद्ध, पोलैंड बांट रहा आयोडीन की गोलियां, क्‍या बन रहे हालात..?