Russia Ukraine War : यूक्रेन के पांच शहरों से हो सकेगी सुरक्षित निकासी, रूस ने दिया ये आफर- रिपोर्ट
उत्तर दक्षिण और मध्य यूक्रेन के शहरों में रूस की लगातार जारी गोलीबारी के बीच हजारों यूक्रेनी नागरिक वहां से सुरक्षित निकलने की कोशिश में जुटे हैं। रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह संघर्ष-विराम कीव मारियूपोल खारकीव और सूमी से नागरिकों की निकासी के लिए घोषित किया गया है।
मास्को, एएफपी। अब यूक्रेन की राजधानी समेत पांच शहरों से सुरक्षित निकासी हो सकेगी। रिपोर्टों के अनुसार रूस ने यूक्रेन को ऑफर दिया है कि पांच शहरों से लोगों को वे सुरक्षित निकासी करने के लिए कारिडोर मुहैया कराएंगे। इसके अलावा खबर है कि यूक्रेन ने रूसी मेजर जनरल वाइटली गेरासिमोव को खारकीव के करीब मार गिराया गया है। यह जानकारी कीव इंडिपेंडेंट की ओर से दी गई।
रूस ने स्थानीय समयानुसार सोमवार से यूक्रेन के शहरों से लोगों की सुरक्षित निकासी के लिए कारिडोर खोले जाएंगे। लेकिन कीव का कहना है कि निर्दोष व मासूम लोगों को देश से निकलने की राह में रूस की ओर से रुकावट डाली जाती है। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह मंगलवार सुबह सात बजे से कारिडोर खोल देगा। अब इसपर यूक्रेन की सहमति का इंजार है। इन कारिडोर के लिए कीव, मारियूपोल, खारकीव और सूमी का नाम प्रस्ताव में है।
UNSC में रूस ने कहा,'विशेष सैन्य अभियान के तहत क्षेत्र से 1,68,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित रूप से रूस पहुंचाया गया है और पिछले 24 घंटों में 5,550 लोग बॉर्डर पार कर चुके हैं। हम यूक्रेन से आने वाले नागरिकों के लिए अस्थायी आवास स्थल भी स्थापित कर रहे हैं।'रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि सोमवार रात को निकासी के नए रास्तों के बारे मे यूक्रेन के अधिकारियों को बता दिया जाएगा जिसमें कीव, मारियूपोल और सुमी भी शामिल होगा। इससे पहले रूस ने नागरिकों को निकालने के लिए सोमवार सुबह से संघर्ष-विराम के साथ कई क्षेत्रों में मानवीय गलियारों को खोलने का एलान किया था। इन निकासी मार्गों में से अधिकतर रूस और उसके सहयोगी देश बेलारूस की ओर जा रहे है। इस ऐलान के बाद भी गलियारों की नई घोषणा के बाद भी रूसी सेना ने कुछ यूक्रेनी शहरों पर रॉकेट हमला जारी रखा और कुछ क्षेत्रों में भयंकर लड़ाई जारी रही।
बता दें कि उत्तर, दक्षिण और मध्य यूक्रेन के शहरों में रूस की लगातार जारी गोलीबारी के बीच हजारों यूक्रेनी नागरिक वहां से सुरक्षित निकलने की कोशिश में जुटे हैं।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि यह संघर्ष-विराम राजधानी कीव, दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल, यूक्रेन के दूसरे सबसे बड़े शहर खारकीव और सूमी से नागरिकों की निकासी के लिए घोषित किया गया है। खारकीव क्षेत्र की पुलिस ने सोमवार को कहा कि अकेले वहां 209 लोग मारे गए हैं, जिनमें से 133 नागरिक हैं।
संघर्ष विराम के नए प्रस्ताव में अधिकतर निकासी मार्ग रूस या उसके सहयोगी बेलारूस की ओर हैं। जबकि यूक्रेन की ओर से आठ मार्गों का प्रस्ताव रखा गया जो नागरिकों को यूक्रेन के पश्चिमी क्षेत्रों में जाने की अनुमति देगा जहां रूस की ओर से कोई गोलाबारी नहीं हो रही है। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी का कहना है कि अब तक 17 लाख से अधिक लोग युद्धग्रस्त यूक्रेन को छोड़कर सुरक्षित स्थानों में शरण ले चुके हैं।
कई अन्य लोग शहरों में गोलाबारी की चपेट में फंसे हुए हैं। मारियुपोल में खाद्य पदार्थ, पानी और दवाओं की कमी हो गई है। यूक्रेनी अधिकारियों ने कीव के उपनगरों में विनाशकारी मंजर के बीच नागरिकों को निकालने की कोशिशें नाकाम होने की जानकारी दी है। इस बीच, दोनों पक्षों के अधिकारियों ने सोमवार को तीसरे दौर की वार्ता करने की भी योजना बनाई है।