विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंसियो की गोली मारकर हत्या, 20 अगस्त को है चुनाव

By AgencyEdited By: Piyush Kumar
Published: Thu, 10 Aug 2023 07:42 AM (IST)

इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की बुधवार रात क्विटो में गोली मारकर हत्या कर दी गई। 59 साल के फर्नांडो विलाविसेंशियो को क्विटो के एक हाई स्कूल में रैली से निकलते समय कई बार गोली मारी गई। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। गोलीबारी की घटना में जनरल मैनुअल इनिग्वेज भी घायल हो गए।

इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की हत्या हो गई।(फोटो सोर्स: एएनआई)
इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो की हत्या हो गई।(फोटो सोर्स: एएनआई)

HighLights

  1. क्विटो में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की गोली मारकर की गई हत्या
  2. चुनावी रैली से निकलते समय फर्नांडो विलाविसेंशियो मारी गई गोली
  3. इक्वाडोर में 20 अगस्त को होने वाला है राष्ट्रपति चुनाव
  4. राष्ट्रपति गुइलेर्मो लास्सो ने इस घटना पर चिंता जताई है

क्विटो, एएनआई। इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो विलाविसेंशियो (Fernando Villavicenci) की बुधवार शाम क्विटो में गोली मारकर हत्या कर दी गई। राजनीतिक रैली के दौरान यह घटना घटी है। तकरीबन दो हफ्ते के बाद इक्वाडोर में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव होने वाला है। जानकारी के मुताबिक, वो चुनावी रैली में हिस्सा लेने के बाद जैसी ही कार में बैठने वाले थे तभी उनके सिर पर गोली मारी गई। 

59 साल के फर्नांडो विलाविसेंशियो, क्विटो के एक हाई स्कूल में रैली में हिस्सा लेने पहुंचे थे। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। 

राष्ट्रपति उम्मीदवार पर ग्रेनेड से भी हुआ हमला

गोलीबारी की घटना में जनरल मैनुअल इनिग्वेज भी घायल हो गए। इस घटना की जानकारी देते हुए जनरल मैनुअल इनिग्वेज ने बताया कि बंदूकधारियों ने ग्रेनेड से भी हमला किया था। 

इस घटना पर इक्वाडोर के राष्ट्रपति गुइलेर्मो लास्सो ने चिंता जताई है। राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार फर्नांडो की हत्या से स्तब्ध हूं। मेरी संवेदनाएं उनकी पत्नी और बेटियों के साथ है। मैं आश्वस्त करना चाहता हूं कि हत्यारों को बख्शा नहीं जाएगा। सुरक्षा कैबिनेट की बैठक कुछ मिनटों में होगी।

20 अगस्त को होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए वो एक अग्रणी उम्मीदवारों में से एक थे। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 8 उम्मीदवारों में से वो एक थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।