विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आ मगरमच्छ मुझे मार! नकली समझ सेल्फी लेने लगा पर्यटक और फिर...

Published: Sun, 04 May 2025 03:49 PM (IST)

फिलीपींस के एक चिड़ियाघर में एक मगरमच्छ ने घूमने आए पर्यटक पर हमला बोल दिया। शख्स पानी में मगरमच्छ देखा ...और पढ़ें

सेल्फी लेते समय मगरमच्छ ने किया हमला। फोटो- सोशल मीडिया
सेल्फी लेते समय मगरमच्छ ने किया हमला। फोटो- सोशल मीडिया

HighLights

  1. शख्स को भारी पड़ी मगरमच्छ संग सेल्फी।
  2. नकली मगरमच्छ समझ बाड़े में घुसा पर्यटक।
  3. सेल्फी लेते हुए मगरमच्छ ने दबोचा हाथ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। फिलीपींस के चिड़ियाघर से एक हैरान करने वाला वीडिया सामने आया है। एक मगरमच्छ ने 29 वर्षीय पर्यटक पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में पर्यटक बुरी तरह से जख्मी हो गया है। हालांकि उसकी जान बाल-बाल बची है।

सेल्फी लेने गया था पर्यटक

यह घटना फिलीपींस के जाम्बआंगा सिबुगाय के एक चिड़ियाघर की है। 29 वर्षीय पर्यटक लापरवाही के चलते मगरमच्छ के बाड़े में घुस गया। पानी में मौजूद मगरमच्छ को उसने कोई पुतला समझा और उसके साथ सेल्फी लेने पहुंच गया। हालांकि, मगरमच्छ ने शख्स पर हमला कर दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें- बूंद-बूंद के लिए तरसेगा पाक! सिंधु समझौते के बाद भारत का एक और कड़ा कदम; अब बगलिहार बांध से रोका चिनाब नदी का पानी

मगरमच्छ को समझा नकली

पर्यटक पर हमला करने वाली मादा मगरमच्छ का नाम लाले है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे पर्यटक मुस्कुराते हुए मगरमच्छ के पास जाता है और उसके साथ सेल्फ लेने लगता है। तभी स्थिति जानलेवा हो गई। मगरमच्छ ने शख्स का हाथ अपने मुंह में भर लिया और उसके हाथों पर दांत भी गड़ा दिए। यही नहीं, मगरमच्छ ने पर्यटक के पैर खींचते हुए उसकी जांघें चीरने की कोशिश की।

30 मिनट तक चला खूनी खेल

मगरमच्छ और पर्यटक के बीच यह खूनी खेल पूरे 30 मिनट तक चला। इस दौरान चिड़ियाघर में मौजूद लोग भी डर से चिल्लाने लगे। पूरे चिड़ियाघर में चीख-पुकार मच गई। इसे सुनकर लाले के हैंडलर वहां पहुंचे और उन्होंने लाले के सिर पर सीमेंट के टुकड़े से तेज वार किया, जिसके बाद लाले ने पर्यटक के हाथों को छोड़ दिया।

युवक को लगे 50 से अधिक टांके

बता दें कि पर्यटक बुरी तरह से घायल है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसे 50 से ज्यादा टांके लगे हैं। पुलिस के अनुसार, शख्स को लगा कि मगरमच्छ नकली है, इसलिए वो बाड़े में घुस गया।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान पर एक और एक्शन, अब बिलावल भुट्टो और पूर्व पीएम इमरान खान का X अकाउंट भारत में बैन