विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

North Korea: तानाशाह किम जोंग का अजीबोगरीब फरमान, बेटी के नाम वाली महिलाएं और लड़कियां अपना नाम बदलें

By Jagran NewsEdited By: Versha Singh
Published: Thu, 16 Feb 2023 01:15 PM (IST)Updated: Thu, 16 Feb 2023 02:27 PM (IST)

उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग उन की बेटी के नाम वाली लड़कियों और महिलाओं को अपना नाम बदलने के ...और पढ़ें

तानाशाह किम जोंग ने महिलाओं और लड़कियों के लिए जारी किया फरमान
तानाशाह किम जोंग ने महिलाओं और लड़कियों के लिए जारी किया फरमान

नॉर्थ कोरिया। उत्तर कोरिया में तानाशाह किम जोंग उन की बेटी के नाम वाली लड़कियों और महिलाओं को अपना नाम बदलने के लिए मजबूर किया जा रहा है। यह रिपोर्ट फॉक्स न्यूज ने दो अज्ञात सूत्र के हवाले से जारी की है।

तानाशाह किम जोंग उन की बेटी का नाम जू-एई है। जू एई की उम्र लगभग दस साल बताई जा रही है। अनुमाना लगाया जा रहा है कि यह फरमान उसके रहस्य को रखने के लिए किया जारी किया गया है।

फॉक्स न्यूज ने रेडियो फ्री एशिया के दो अज्ञात रिपोर्टर के हवाले से बताया कि यहां की स्थानीय सरकारों ने ‘जू-ए’ नाम की महिलाओं को उनके जन्म प्रमाण पत्र बदलने के आदेश जारी किए हैं।

ऐसा माना जा रहा है कि ये नया फरमान उसके रहस्य को बरकरार रखने के लिए किया जा रहा है। फॉक्स न्यूज ने फ्री रेडियो एशिया के दो अज्ञात रिपोर्टरों के हवाले से बताया कि स्थानीय सरकारों ने जू-ए नाम की महिलाओं के लिए जन्म प्रमाण पत्र बदलने के आदेश जारी किए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार जोंगजू शहर में सुरक्षा मंत्रालय ने एक दिन पहले 'जू ऐ' नाम के तहत रेजिडेंट रजिस्ट्रेशन डिपार्टमेंट में पंजीकृत महिलाओं को अपना नाम बदलने के लिए बुलाया था। इसके बाद अधिकारियों ने सभी को एक सप्ताह के अंदर नाम बदलने के निर्देश दिए हैं। तानाशाह किम जोंग इससे पहले भी इस प्रकार का फरमान लागू कर चुके है। उत्तर कोरिया ने लोगों को अपने नेताओं और उनके परिवारों के समान नामों का उपयोग करने पर रोक लगाई थी।

साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार 2014 में लोगों से किम जोंग उनके नाम का उपयोग न करने का आग्रह किया गया था। हाल ही में उत्तर कोरिया की सैन्य परेड में किम जोंग उन की बेटी 'जू ऐ' को एक सफेद पफर जैकेट और लाल जूते पहने देखा गया था। 'जू ऐ' काले और सफेद मिसाइल के सामने चलते हुए दिखाई दे रही थी। पिछले साल नवंबर में 'जू ऐ' को पहली बार सार्वजनिक रूप से देखा गया था।

यह भी पढ़ें- Russian Spy Balloons: अब रूस ने इस्तेमाल किए जासूसी गुब्बारे? कीव में देखी गईं उड़ती हुई 'वस्तुएं'

यह भी पढ़ें- US Firing: अमेरिका के टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत सहित तीन घायल