विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

US Firing: अमेरिका के टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत सहित तीन घायल

By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
Published: Thu, 16 Feb 2023 08:50 AM (IST)

अमेरिका के टेक्सास के सिएलो विस्टा शॉपिंग मॉल में बुधवार को ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना हुई है। फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तो वहीं अन्य तीन लोग भी घायल हो गए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। (फोटो-रॉयटर्स)

अमेरिका के टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग
अमेरिका के टेक्सास में एक शॉपिंग मॉल में हुई ताबड़तोड़ फायरिंग

टेक्सास, रॉयटर्स। टेक्सास के सिएलो विस्टा शॉपिंग मॉल में बुधवार को ताबड़तोड़ गोलीबारी की घटना हुई है। फायरिंग में एक व्यक्ति की मौत हो गई। तो वहीं अन्य तीन लोग भी घायल हो गए हैं। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लेकिन दूसरे घटना में शामिल आरोपियों की तलाशी जारी है। पुलिस प्रवक्ता रॉबर्ट गोमेज ने कहा कि हमारे पास एक व्यक्ति हिरासत में है। मॉल में गोलियां चलने से वहां दहशत फैल गई थी।

घटना में शामिल हो सकते हैं अन्य आरोपी

गोमेज ने कहा कि हमारा मानना ​​है कि अभी इस पूरे हादसे में और भी कोई व्यक्ति शामिल हो सकता है। इसलिए अभी मॉल की व्यापक तलाशी ली जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि मॉल में गोलीबारी किस अंजाम से की गई है इसका मकसद अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस प्रवक्ता रॉबर्ट गोमेज ने कहा कि यह अराजक था। जैसे ही मॉल में गोलीबारी हुई लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागे थे। उन्होंने कहा कि वहां मौजूद लोग डरे हुए थे।

मॉल के फूड कोर्ट में हुई गोलीबारी

पुलिस प्रवक्ता रॉबर्ट गोमेज़ ने कहा कि तीन घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि उनकी स्थिति का पता नहीं चला। गोमेज ने कहा कि पुलिस का मानना है कि घटनास्थल सुरक्षित है और इसकी पुष्टि के लिए अधिकारी पूरे मॉल में छानबीन कर रहे हैं। स्थानीय रिपोर्टों में कहा गया है कि मॉल के फूड कोर्ट और डिलार्ड के डिपार्टमेंट स्टोर में शूटिंग हुई थी। जिसके बाद पुलिस अधिकारियों को शाम 5 बजे के बाद मॉल में बुलाया गया था।

यह भी पढ़े- Pakistan सरकार ने महंगाई की मार झेल रही जनता पर गिराया 'पेट्रोल बम', मिनी बजट के बाद दामों में बड़ा इजाफा

इसी मॉल में 2019 में नस्लवादी हमले में मारे गए थे 23 लोग

मॉल के एक चश्मदीद रॉबर्ट गोंजालेज ने कहा कि मैंने लोगों को बाहर निकलने के लिए दौड़ते देखा। उन्होंने कहा कि वह सुरक्षित रूप से अपनी कार तक पहुंच गए और घटनास्थल से लोग सुरक्षित निकल गए थे। Cielo Vista मॉल में बुधवार की शूटिंग एक व्यस्त शॉपिंग क्षेत्र में और वॉलमार्ट की एक बड़ी पार्किंग के पास हुई, जहां 2019 में एक नस्लवादी हमले में 23 लोग मारे गए थे।

यह भी पढ़े- US Presidential Election: निक्की हेली ने चुनाव अभियान शुरू किया, बोलीं- भारतीय प्रवासी की बेटी होने पर गर्व

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।