Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उत्तर कोरिया: प्योंगयांग में लगा 5 दिन का लॉकडाउन, सांस से संबंधित बीमारी के बढ़ने के बाद लिया फैसला

    By AgencyEdited By: Manish Negi
    Updated: Wed, 25 Jan 2023 08:21 AM (IST)

    उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में पांच दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की गई है। लोगों से रविवार तक अपने घरों में रहने को कहा गया है। राजधानी में सांस से संबंधित बीमारी के मामले अचानक बढ़ने लगे हैं।

    Hero Image
    उत्तर कोरिया: प्योंगयांग में लगा 5 दिन का लॉकडाउन

    सियोल, एजेंसी। उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग में सांस से संबंधित बीमारी के मामले बढ़ने लगे हैं। इसके चलते, अधिकारियों ने प्योंगयांग में पांच दिन के लॉकडाउन का एलान किया है। सियोल स्थित एनके न्यूज ने बुधवार को एक सरकारी नोटिस का हवाला देते हुए ये जानकारी दी है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लोगों को घरों में रहने की हिदायत

    हालांकि, इस सरकारी नोटिस में कोविड-19 का जिक्र नहीं है, लेकिन इसमें कहा गया है कि शहर के निवासियों को रविवार के अंत तक अपने घरों में रहने की जरूरत है। लोगों को रोजाना कई बार अपने तापमान की जानकारी देनी होगी।

    जरूरी सामान को स्टॉक कर रहे लोग

    एजेंसी ने बताया कि मंगलवार को राजधानी के निवासी जरूरी सामानों को स्टॉक करते देखे गए थे। प्योंगयांग के अलावा अन्य क्षेत्रों में भी लॉकडाउन लगा है या नहीं, इस बात का अभी पता नहीं चल सका है। बता दें कि उत्तर कोरिया ने बीते साल कोरोना वायरस की लहर की पुष्टि की थी। हालांकि, अगस्त में महामारी पर जीत की घोषणा की गई थी।

    29 जुलाई के बाद नहीं दी कोविड संक्रमितों की जानकारी

    उत्तर कोरिया ने कभी ये नहीं बताया कि देश में कितने लोग कोरोना संक्रमित हुए थे। उत्तर कोरिया में कोरोना टेस्टिंग मशीनों का भी अभाव था। प्योंगयांग ने कभी कोरोना के पॉजिटिव मामलों की दैनिक सूचना नहीं दी। हालांकि, इसने बताया था कि कोरोना की चपेट में इसके करीब 47 लाख नागरिक आए थे। 29 जुलाई के बाद ऐसी कोई जानकारी नहीं दी गई।

    ये भी पढ़ें:

    घने कोहरे वाले दिन 154% तक बढ़ेंगे, क्लाइमेट चेंज के चलते उत्तर भारत में बढ़ेगी मुश्किल

    Fact Check: राहुल गांधी ने कृषि कानूनों को ‘काला कानून’ बताते हुए केंद्र पर साधा था निशाना, भ्रामक दावे से वायरल वीडियो क्लिप

    comedy show banner