विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

उत्तर कोरिया ने किया घातक क्लस्टर बम का परीक्षण, तबाही के कारण ज्यादातर देशों ने लगा रखा है प्रतिबंध

Published: Mon, 02 Nov 2026 05:00 AM (IST)

उत्तर कोरिया ने एक घातक क्लस्टर बम का सफल परीक्षण किया है, जो बैलिस्टिक मिसाइल से दागा जा सकता है और 12-13 हेक्टेयर भूमि पर तबाही मचाने में सक्षम है।

उत्तर कोरिया ने किया घातक बम का परीक्षण।

उत्तर कोरिया ने किया घातक बम का परीक्षण।

HighLights

  1. उत्तर कोरिया ने घातक क्लस्टर बम का सफल परीक्षण किया।

  2. यह बम बैलिस्टिक मिसाइल से दागा जा सकेगा, बढ़ाएगा मारक क्षमता।

  3. अधिकांश देशों ने क्लस्टर बम के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगाया है।

डिजिटल डेस्क, प्योंगयांग। उत्तर कोरिया ने क्लस्टर बम का सफल परीक्षण कर अपने शस्त्रागार में एक और घातक हथियार को शामिल करने की तैयारी कर ली है। उत्तर कोरिया का बनाया क्लस्टर बम बैलेस्टिक मिसाइल से दागा जा सकेगा जिससे यह और ज्यादा घातक जाएगा।

एक क्लस्टर बम से तमाम छोटे बम निकलकर फटते हैं और ये सभी बम जमीन से कई फीट ऊपर फटते हैं, इसलिए यह ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। इन बमों से होने वाली तबाही को देखते हुए विश्व के ज्यादातर देशों ने इन बमों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा रखा है।

किस क्लस्टर बम का परीक्षण किया गया?

युद्ध में इन बमों का रूस द्वारा इस्तेमाल करने का यूक्रेन ने आरोप लगाया है जबकि ऐसा ही आरोप इजरायल पर गाजा में हमलों के दौरान लगा था। क्लस्टर बम के सफल परीक्षण की जानकारी सरकारी समाचार एजेंसी केसीएनए ने दी है।

एजेंसी ने बताया है कि उत्तर कोरिया ने जिस क्लस्टर बम का परीक्षण किया है वह शक्तिशाली स्टैंडर्ड टाइप टू बम है। यह बम 12-13 हेक्टेयर भूमि पर मौजूद जान-माल को राख करने में सक्षम है।

बढ़ जाएगा उत्तर कोरिया की सेना की मारक क्षमता

एजेंसी ने कहा है कि ये बम चालू वर्ष में सेना में शामिल कर लिए जाएंगे जिससे उत्तर कोरियाई सेना की मारक क्षमता और बढ़ जाएगी। इस परीक्षण के बाद दक्षिण कोरिया की खुफिया एजेंसियों को इस परीक्षण की सूचना मिली। इसके बाद दक्षिण कोरिया ने उसे अमेरिका के साथ साझा किया है।

दक्षिण कोरिया की सेना के चीफ ऑफ स्टाफ ने इस परीक्षण की पुष्टि की है। विदित हो कि उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच शत्रुता की स्थिति है।

यह भी पढ़ें: उत्तर कोरिया ने दक्षिण कोरिया की ओर दागी 10 बैलिस्टिक मिसाइल, सेना ने बढ़ाई निगरानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।