विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

North Korea ने दक्षिण कोरिया के साथ विवादित समुद्री सीमा पर फिर की गोलीबारी, दागे 60 से अधिक गोले

By Agency Edited By: Sonu Gupta
Published: Sat, 06 Jan 2024 05:24 PM (IST)

उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दक्षिण कोरिया की सेना ने शनिवार को ...और पढ़ें

North Korea ने दक्षिण कोरिया के साथ विवादित समुद्री सीमा पर फिर की गोलीबारी।
North Korea ने दक्षिण कोरिया के साथ विवादित समुद्री सीमा पर फिर की गोलीबारी।

HighLights

  1. North Korea ने दक्षिण कोरिया के साथ विवादित समुद्री सीमा पर गोलीबारी कर मचाया हड़कंप
  2. उत्तर कोरिया ने विवादित समुद्री सीमा के पास दागे 60 से अधिक तोपखाने गोले

रायटर, सियोल। उत्तर कोरिया और दक्षिण कोरिया के बीच विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दक्षिण कोरिया की सेना ने शनिवार को कहा कि उत्तर कोरिया ने  दक्षिण कोरिया के साथ विवादित समुद्री सीमा के पास शनिवार को 60 से अधिक तोपखाने गोले दागे। मालूम हो कि उत्तर कोरिया ने शुक्रवार को भी उसी क्षेत्र में 200 से अधिक तोपखाने राउंड फायरिंग की थी।

दक्षिण कोरिया ने की शांति की अपील

दक्षिण कोरिया के ज्वाइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ ने कहा कि शाम चार से पांच बजे के बीच स्थानीय समय के आसपास येओन प्योंग द्वीप के उत्तर-पश्चिम में उत्तर कोरिया द्वारा तोपखाने के गोले दागे गए। वहीं, उत्तर कोरिया के इस गोलीबारी के बाद दक्षिण कोरिया ने कोरियाई प्रायद्वीप में शांति को खतरा पैदा करने वाले कार्यों को रोकने का आग्रह किया है। 

यह भी पढ़ेंः तानाशाह किम जोंग उन ने सुबह-सुबह मचाया हड़कंप, दक्षिण कोरिया पर दागे 200 से ज्यादा गोले

दक्षिण कोरिया बना रहा यह खास योजना

समाचार एजेंसी रायटर ने योनहाप समाचार एजेंसी ने जेसीएस का हवाला देते हुए कहा कि उत्तर कोरिया द्वरा दागे गए गोले उत्तरी सीमा रेखा के करीब गिरे, जो दोनों कोरिया के बीच वास्तविक समुद्री सीमा है। वहीं, योनहाप ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि दक्षिण कोरिया उत्तर कोरिया के उकसावे के जवाब में समुद्र में गोलीबारी करने की योजना पर काम कर रहा है।

2010 में उत्तर कोरिया ने किया था हमला

मालूम हो कि साल 2010 में, उत्तर कोरियाई तोपखाने ने येओनपयोंग द्वीप पर कई राउंड गोलीबारी की थी, जिसमें दो नागरिकों सहित चार लोगों की मौत हो गई थी, यह 1953 में कोरियाई युद्ध समाप्त होने के बाद से अपने पड़ोसी पर सबसे भारी हमलों में से एक था। उत्तर कोरिया ने उस समय कहा था कि उसे उकसाया गया था। 

यह भी पढ़ेंः South Korea: किम जोंग उन की बेटी बनेंगी उत्तर कोरिया की अगली तानाशाह! खुफिया रिपोर्ट में हुआ खुलासा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।