विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Video: पूर्व पीएम केपी ओली का घर फूंकने के बाद नाचने-गाने लगे प्रदर्शनकारी, वीडियो वायरल

Published: Tue, 09 Sep 2025 03:48 PM (IST)

Nepal Protest Video नेपाल में हिंसा 24 घंटों से अधिक समय से जारी है। प्रदर्शनकारियों ने संसद पर हमला किया ...और पढ़ें

प्रदर्शनकारियों ने केपी ओली के निजी आवास में लगाई आग। फाइल फोटो
प्रदर्शनकारियों ने केपी ओली के निजी आवास में लगाई आग। फाइल फोटो

HighLights

  1. निवर्तमान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का निजी आवास फूंका।
  2. प्रदर्शनकारियों का आग लगाते हुए वीडियो वायरल।

डिजिटल डेस्क, काठमांडू। नेपाल में हिंसा भड़के 24 घंटे से ज्यादा हो चुके हैं, लेकिन अभी तक हालात काबू में नहीं आए हैं। बीते दिन प्रदर्शनकारियों ने नेपाल की संसद पर हमला बोला था। वहीं, आज नेपाल के निवर्तमान प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली का निजी आवास भी आग के हवाले कर दिया गया है।

नेपाल से इसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें प्रदर्शनकारी खुशी से झूमते नजर आ रहे हैं। केपी शर्मा ओली ने प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है, जिसके साथ ही नेपाल में एक बार फिर सत्ता परिवर्तन होने की संभावना है।

प्रदर्शनकारियों का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो केपी शर्मा के निजी आवास का है। यह घर बख्तपुर में मौजूद है। आज सुबह प्रदर्शनकारियों ने उनके आवास का रुख किया और घर में घुसकर इसे आग के हवाले कर दिया। घर में उठ रही आग की लपटों और काले धुएं को दूर से देखा जा सकता है।

केपी शर्मा का जलता हुआ घर देखकर प्रदर्शनकारी खुशी से नाचने लगे। उनका नाच-गाना भी कैमरे में कैद हो गया है। प्रदर्शनकारियों ने घर में मौजूद चीजों को भी एक-एक करके जला दिया है।

बता दें कि केपी ओली ने आज शाम को 6 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। हालांकि, बढ़ती हिंसा के कारण उन्हें पहले ही अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा। केपी ओली के अलावा नेपाल के गृह मंत्री, कृषि मंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ने भी इस्तीफा दे दिया है।

यह भी पढ़ें- Nepal New PM: कौन होगा नेपाल का अगला प्रधानमंत्री, इस बड़े नेता का नाम सबसे ऊपर; लिस्ट में कौन-कौन?

यह भी पढ़ें- नेपोटिज्म, घोटाले, बेरोजगारी... नेपाल में और किन-किन कारणों से भड़की हिंसा?