विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इजरायल में आइसेनकोट के समर्थन में बन रहा माहौल, बेनेट और लैपिड ने दिया समर्थन

Published: Tue, 03 Nov 2026 06:30 AM (IST)

इजरायल में नई सरकार के गठन के लिए मध्यमार्गी गठबंधन के नेता गादी आइसेनकोट के पक्ष में राजनीतिक दल एकजुट ...और पढ़ें

मध्यमार्गी गठबंधन के नेता गादी आइसेनकोट। (फाइल फोटो।)

मध्यमार्गी गठबंधन के नेता गादी आइसेनकोट। (फाइल फोटो।)

HighLights

  1. आइसेनकोट को पीएम बनाने की मांग तेज।

  2. दक्षिणपंथी समर्थकों ने आइसेनकोट के घर प्रदर्शन किया।

  3. नेतन्याहू विरोधी दल आइसेनकोट के पक्ष में।

जेएनएन, नई दिल्ली। इजरायल में नई सरकार के गठन के लिए राजनीतिक दल मध्यमार्गी गठबंधन के नेता गादी आइसेनकोट के पीछे एकजुट होने लगे हैं। कई नेताओं ने राष्ट्रपति आइजक हरजोग से मांग की है कि वह सरकार बनाने के लिए आइसेनकोट को आमंत्रित करें।

इस बीच रविवार रात आइसेनकोट के आवास के बाहर पहुंचकर दक्षिणपंथी दलों के समर्थकों ने नारेबाजी और तोड़फोड़ की। इन लोगों ने गाजा में बेटे की मौत के लिए खुद पूर्व सेना प्रमुख आइसेनकोट को जिम्मेदार बताया है।

'आईसेनकोट को बनाया जाना पीएम'

एएनआई के अनुसार बीयाहाड पार्टी के नेता नाफ्ताली बेनेट ने कहा है कि याशर पार्टी के प्रमुख आइसेनकोट को प्रधानमंत्री पद की शपथ दिलाने की वह राष्ट्रपति से मांग करेंगे।

पूर्व प्रधानमंत्री बेनेट ने कहा, मतदाताओं की इच्छा का सम्मान किया जाना चाहिए और आइसेनकोट को अविलंब प्रधानमंत्री बनाया जाना चाहिए। इससे इजरायल को सही रास्ते पर लाने में मदद मिलेगी। इसी प्रकार से इजरायल बेतेनु पार्टी के नेता एविग्डोर लिबरमैन ने प्रधानमंत्री पद के लिए आइसेनकोट के नाम की संस्तुति की है।

टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार लिबरमैन ने बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व वाली मिली-जुली सरकार के गठन की संभावना को पूरी तरह से खारिज कर दिया है। कहा है कि अधिसंख्य वोट नेतन्याहू को सत्ता से हटाने के लिए पड़े हैं। नेतन्याहू विरोधी बहुमत में हैं, ऐसे में उनका नेतृत्व कैसे स्वीकार किया जा सकता है। लिबरमैन ने साफ कहा कि उनकी पार्टी आइसेनकोट को प्रधानमंत्री और याइर लैपिड को नीसेट का स्पीकर बनाए जाने के समर्थन में है।

डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता ने क्या कहा?

इजरायल की डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता याइर गोलान ने आइसेनकोट के आवास पर पहुंचकर दक्षिणपंथी दलों के समर्थकों के हंगामे की निंदा की है। कहा, यही नेतन्याहू का चरित्र है।

एक्स पर पोस्ट बयान में गोलान ने कहा, हंगामा करने वाले नेतन्याहू समर्थक थे। दक्षिणपंथी दल नहीं चाहते हैं कि देश में उनकी विचारधारा से इतर कोई व्यक्ति प्रधानमंत्री बने। उन्होंने राजनीति में नैतिक सीमाओं का पालन करने की लिकुड पार्टी और दक्षिणपंथी दलों को सलाह दी है।

गोलान प्रधानमंत्री पद के लिए आइसेनकोट को अपने समर्थन का इजहार कर चुके हैं। पूर्व प्रधानमंत्री याइर बेनेट भी आइसेनकोट के पक्ष में हैं।

रायटर के अनुसार गेंद अब विनम्र स्वभाव वाले राष्ट्रपति हरजोग के पाले में है। उन्होंने खुले दिमाग और खुले दिल से संसद में आने का आह्वान कर नेतन्याहू के लिए संभावना बरकरार रखी है लेकिन हवा का रुख मौजूदा प्रधानमंत्री के पक्ष में नहीं है। नेतन्याहू के दक्षिणपंथी गठबंधन के बाहर के किसी भी दल के नेता ने अभी तक उनके समर्थन में बयान नहीं दिया है।

यह भी पढ़ें: आइजेनकोट के साथ सरकार बनाने को नेतन्याहू तैयार, क्या अरब पार्टियों का सता रहा डर? इजरायल चुनाव की पूरी कहानी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।