फ्रांस में मिराज 2000D क्रैश, एक क्रू मेंबर की मौत; दूसरे की तलाश जारी
पूर्वी फ्रांस में एक मिराज 2000D लड़ाकू विमान एयरबेस पर उतरते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में एक क्रू मेंबर की मौत हो गई है।

फ्रांस में मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश (प्रतीकात्मक फोटो)
HighLights
पूर्वी फ्रांस में मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश।
हादसे में एक क्रू मेंबर की मौत, दूसरा लापता।
रात के ट्रेनिंग मिशन के दौरान हुआ यह हादसा।
डिजिटल डेस्क, पेरिस। पूर्वी फ्रांस में एयरबेस पर उतरने के दौरान मिराज 2000D फाइटर जेट क्रैश हो गया। रात में ट्रेनिंग मिशन के दौरान हुए इस हादसे में एक क्रू मेंबर की मौत हो गई। वहीं दूसरा अभी भी लापता है।
एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, मिराज 2000D फाइटर जेट मंगलवार, 20 अक्टूबर को देर शाम अपने एयरबेस पर लौट रहा था, तभी नैन्सी-ओचे (Nancy-Ochey) एयर बेस से लगभग 18 किमी उत्तर-पश्चिम में रोगेविले (Rogeville) के पास क्रैश हो गया।
एक क्रू मेंबर की मौत
फ्रांसीसी सशस्त्र बलों ने पुष्टि की है कि एक शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे क्रू मेंबर की तलाश जारी है। फ्रांसीसी वायु और अंतरिक्ष बल ने अपने आधिकारिक अपडेट में बताया कि तलाशी अभियान और जांच चल रही है।
स्थानीय अधिकारी यवेस सेगुई ने पत्रकारों को बताया जिस जंगली इलाके में विमान क्रैश हुआ था। खराब मौसम के बावजूद वहां रात भर तलाशी अभियान चलाया गया।
फ्रांस का यह फाइटर जेट पास के 133 नैन्सी-ओचे एयर बेस का था और रात के ट्रेनिंग मिशन के बाद एयरबेस पर उतरने की तैयारी कर रहा था, तभी यह हादसा हो गया।
नैन्सी-ओचे एयर बेस के कमांडेंट, कर्नल लुडोविक हम्बर्ट ने बताया कि विमान में मौजूद 'वेपन सिस्टम ऑफिसर' एक अनुभवी सैनिक थे, जो एक युवा पायलट के साथ उड़ान भर रहे थे। अधिकारियों ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
मिराज 2000D दो सीटों वाला एक लड़ाकू विमान है, जिसे मुख्य रूप से जमीनी हमलों के लिए डिजाइन किया गया है। फ्रांसीसी सशस्त्र बल मंत्रालय के मुताबिक इस विमान को जटिल परिस्थितियों में काम करने के लिए बनाया गया है और यह पारंपरिक हवाई अभियानों तथा 'पावर-प्रोजेक्शन' (अपनी ताकत दिखाने वाले) मिशनों में सक्षम है।
(एपी की रिपोर्ट के मुताबिक)
यह भी पढ़ें- सड़क पर उतरे कैप्टन अमेरिका और स्पाइडर-मैन... फ्रांस में जारी विरोध-प्रदर्शनों में शामिल हुए 'एवेंजर्स'
