सड़क पर उतरे कैप्टन अमेरिका और स्पाइडर-मैन... फ्रांस में जारी विरोध-प्रदर्शनों में शामिल हुए 'एवेंजर्स'
फ्रांस में महंगाई, शिक्षा और जीवन-यापन की लागत जैसे मुद्दों पर व्यापक विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इन प्रदर्शनों में ...और पढ़ें
-1792569236208_m.webp)
प्रदर्शन के दौरान स्पाइडर मैन।
HighLights
फ्रांस में महंगाई और शिक्षा को लेकर व्यापक प्रदर्शन।
प्रदर्शनों में सुपरहीरो की वेशभूषा में युवा शामिल।
कैप्टन अमेरिका, बैटमैन, स्पाइडर-मैन बने आकर्षण का केंद्र।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। महंगाई, बेहतर शिक्षा सहित कई मुद्दों पर फ्रांस में लोग प्रदर्शन कर रहे हैं। लोगों का सरकार के खिलाफ भी असंतोष सड़कों पर दिख रहा है। इस प्रदर्शन के दौरान सड़कों पर सुपरहीरो भी दिख रहे हैं।
प्रदर्शन में कैप्टन अमेरिका अपनी ढाल लेकर पुलिस के खिलाफ दिख जाए तो हैरान होने की जरूरत नहीं है। वहीं, कुछ युवा बैटमैन की ड्रेस पहन कर प्रदर्शन में संघर्ष करते दिख रहे हैं।
कैप्टन अमेरिका ने अपनी ढाल से रोकी पानी की बौछार
कई जगहों पर प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया है। कुछ जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ की खबरें सामने आ रही हैं। लोगों के बीच प्रदर्शन करने आए सुपरमैन जैसे ड्रेस पहने युवा खासा चर्चा में हैं। कोई अपनी ढाल लेकर पुलिस के पानी की बौछार रोक रहा तो कोई अपने हाथ में तलवार नुमा सामान लेकर उससे प्रदर्शन को रोचक बना रहा है। इनके वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं। एक वीडियो में एक शख्स सुपरमैन जैसे कपड़े पहने पुलिस के सामने नाच रहा है और लोग तालियां बजा रहे हैं।
क्यों हो रहा फ्रांस में प्रदर्शन
शुरुआत में देश के अंदर खराब शिक्षा व्यवस्था को लेकर आवाजें उठनी शुरू हो गईं। इसके बाद इसको लेकर छात्र सड़क पर उतर गए। धीरे-धीरे आंदोलन ने व्यापक रूप ले लिया। ये पूरे देश में शुरू हो गया। इसमें फिर कई यूनियनों के नेता शामिल हो गए।
बाद में इस आंदोलन में जीवन यापन की लागत और सावर्जनिक सेवाओं से जुड़े लोग भी जुड़ते चले गए। धीरे- धीरे बढ़ता आंदोलन कहीं-कहीं उग्र हो गया है। लोग सामान जला रहे, टाउन हॉल जैसी प्रतिष्ठित इमारत में आग रहे हैं। जिस पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी थी।
राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि जो भी लोग इस हिंसा में शामिल हैं उन्हें कानून के मुताबिक सजा मिलेगी। कुल मिला कर कई युवा इस प्रदर्शन में कैप्टन अमेरिका, स्पाइडर-मैन, बैटमैन जैसे सुपरहीरो की ड्रेस में दिख रहे हैं जो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
