विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

जमीन के नीचे कैसी है दुनिया? स्पेन के मेट्रोपोल पारासोल में दिखेगा अद्भुत नजारा

Published: Sat, 21 Nov 2026 03:58 PM (IST)

स्पेन के सेविल में मेट्रोपोल पारासोल के 15 साल पूरे होने पर 'माइसीलियम' नामक नया अनुभव केंद्र बनेगा।

मेट्रोपोल पारासोल में अब दिखेगी नीचे की दुनिया (फोटो-Yatzer)

मेट्रोपोल पारासोल में अब दिखेगी नीचे की दुनिया (फोटो-Yatzer)

HighLights

  1. मेट्रोपोल पारासोल के निर्माण को 15 साल पूरे हुए।

  2. 'माइसीलियम' नामक नया अनुभव केंद्र बनाया जाएगा।

  3. यह केंद्र जमीन के नीचे की दुनिया दिखाएगा।

डिजिटल डेस्क, मैड्रिड। स्पेन के सेविल शहर के अनोखे मेट्रोपोल पारासोल के निर्माण को 15 साल पूरे हो गए हैं। 2011 में इस निर्माण को लकड़ी के सबसे बड़े मशरूम का खिताब मिला था।

स्पेन के सेविल शहर में इसे 950 करोड़ रुपए की लागत बनाया गया था। अब यहां एक ऐसी अनोखी चीज बनाई जाने वाली है, जिससे जमीन के अंदर की दुनिया दिखाई दे।

जमीन के नीचे की दिखेगी दुनिया

सेविल शहर में अब 'माइसीलियम' नाम का एक अनुभव केंद्र बनाया जाएगा। 500 वर्ग मीटर में बनने वाले इस केंद्र में 30 प्रोजेक्टर और इलेक्ट्रोड टेक लगाए जाएंगे।

इस केंद्र के बनने के बाद जमीन के नीचे मौजूद पौधे मशरूमों की दुनिया दिखाई देगी। इस तकनीक में दर्शकों को टच स्क्रीन व सेंसर के जरिए चीजों का विशेष नया अनुभव होता है।

मेट्रोपोल पारासोल के निर्माण में करीब 3,500 से 3,800 घन मीटर फिनलैंड की चीड़ की इंजीनियर्ड लकड़ी इस्तेमाल हुई है। लकड़ी को बारिश और आर्द्रता से बचाने के लिए इस पर विशेष पॉलीयूरेथेन की जलरोधी परत चढ़ाई गई।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: खैबर पख्तूनख्वा में जंगल के मालिकाना हक को लेकर दो कबीलों में खूनी संघर्ष, सात लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।