विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 16, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

North Macedonia: नाइट क्लब में लाइव शो के दौरान लगी भीषण आग, 59 की जलकर मौत; 155 से ज्यादा घायल

Published: Sun, 16 Mar 2025 03:29 PM (IST)Updated: Sun, 16 Mar 2025 03:35 PM (IST)

नॉर्थ मैसेडोनिया के शहर कोकानी में स्थित एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। ये आग रविवार तड़के सुबह ...और पढ़ें

उत्तरी मैसेडोनिया के नाइट क्लब में लगी भीषण आग। (फोटो सोर्स- एजेंसी)
उत्तरी मैसेडोनिया के नाइट क्लब में लगी भीषण आग। (फोटो सोर्स- एजेंसी)

HighLights

  1. उत्तरी मैसेडोनिया के नाइट क्लब में आग लगने से 51 लोगों की मौत।
  2. नाइट क्लब में आग की घटना पर पीएम ह्रीस्टिजान मिकोस्की ने दुख जताया है।
  3. इस घटना में 100 से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है।

एपी, स्कोप्जे। उत्तर मैसेडोनिया के पूर्वी शहर कोकानी से दिल दहलाने वाली खबर सामने आई है। यहां पर रविवार तड़के सुबह एक नाइट क्लब में भीषण आग लग गई। इस हादसे में 59 लोगों की मौत हो गई। वहीं, 155 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, आग सुबह करीब 2:35 बजे एक स्थानीय पॉप ग्रुप के कॉन्सर्ट के दौरान लगी। आंतरिक मंत्री पंचे तोशकोवस्की ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि क्लब में जाने वाले युवा लोगों ने आतिशबाजी का इस्तेमाल किया जिससे छत में आग लग गई।

आग लगने से मची अफरा-तफरी

नाइट क्लब में किस वजह से आग लगी इसको लेकर कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है। हालांकि, दावा किया गया कि नाइट क्लब के भीतर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें नाइट क्लब के अंदर अराजकता दिखाई दे रही है।

आग लगने के कारण क्लब के भीतर अफरा-तफरी मच गई है। आग लगने के बाद क्लब के भीतर युवा धुएं के बीच से भाग रहे थे, साथ में अन्य कई लोग सभी से जल्द से जल्द बाहर निकलने के लिए कह रहे थे।

उत्तरी मैसेडोनिया के पीएम ने जताया दुख

इस हादसे पर उत्तरी मैसेडोनिया के प्रधानमंत्री ह्रीस्टिजान मिकोस्की ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि मैसेडोनिया के लिए यह एक कठिन और बहुत दुखद दिन है। इतने सारे युवा लोगों की जान जाना अपूरणीय है, और परिवारों, प्रियजनों और दोस्तों का दर्द अथाह है।

उन्होंने आगे लिखा कि लोग और सरकार उनके दर्द को कम करने और इन सबसे कठिन क्षणों में उनकी मदद करने के लिए अपनी शक्ति में सब कुछ करेंगे।

उधर, पीड़ित के परिवार के लोगों ने अस्पतालों और कोकानी के शहर के कार्यालयों के सामने इकट्ठा हुए और अधिकारियों से अधिक जानकारी की गुहार लगाई। आंतरिक मंत्री पंचे तोशकोवस्की ने बताया पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, लेकिन उस व्यक्ति की संलिप्तता के बारे में विवरण नहीं दिया।

यह भी पढ़ें: डोनाल्ड ट्रंप का एक और बड़ा एक्शन, न्यूज चैनल को कराया बंद; छुट्टी पर भेजे गए 1300 कर्मचारी

यह भी पढ़ें: PAK सेना पर फिर कहर बनकर टूटे बलूच विद्रोही, सुसाइड अटैक में 7 जवानों की मौत; BLA ने कहा- हमने 90 मारे