सिंगापुर में भारत की नई पहचान, जयशंकर ने रखी भारतीय उच्चायोग परिसर की आधारशिला
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सिंगापुर में नए भारतीय उच्चायोग परिसर की आधारशिला रखी, जो दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को दर्शाता है।

जयशंकर ने सिंगापुर में भारतीय उच्चायोग की रखी आधारशिला (फोटो-एएनआइ)
HighLights
विदेश मंत्री जयशंकर ने सिंगापुर में आधारशिला रखी।
नया परिसर भारत-सिंगापुर संबंधों का मजबूत प्रतीक।
डिजाइन में राजस्थानी वास्तुकला की शैलियों से प्रेरणा।
डिजिटल डेस्क, सिंगापुर। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने सिंगापुर में बुधवार को नए भारतीय उच्चायोग परिसर की आधारशिला रखी। विदेश मंत्री ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के एक नए युग को दर्शाएगी।
इस मौके पर सिंगापुर के विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन भी मौजूद थे। जयशंकर चौथी भारत-सिंगापुर मंत्रीस्तरीय बैठक के लिए सिंगापुर में हैं। यह परिसर सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट के बाहरी इलाके में स्टीवंस रोड पर बनेगा।
सिंगापुर में भारत की नई पहचान
जयशंकर ने कहा, "यह कई मायनों में भारत-सिंगापुर रिश्तों को दर्शाता है। यह सिंगापुर में भारत की पहचान बनेगा। मुझे यकीन है कि यह एक बहुत ही शानदार जगह होगी।
वहीं, बालाकृष्णन ने कहा कि यह दोनों देशों के बीच बढ़ते द्विपक्षीय संबंधों को दर्शाती है। प्रोजेक्ट आर्किटेक्ट स्टीवन सियो ने कहा कि इसका डिजाइन भारतीय वास्तुकला पर आधारित है, जिसमें खास तौर पर राजस्थान की वास्तुकला की शैलियों से प्रेरणा ली गई है। इमारत के लिए मार्बल जैसी सामग्री राजस्थान और भारत के अन्य हिस्सों से मंगाई जाएगी।
(समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- ट्रंप कनाडा पर लगाने वाले थे 50% टैरिफ, 2 घंटे पहले क्यों लिया यूटर्न?